ֆ:
पुलिस के मुताबिक, विस्फोट के समय पाकिस्तानी संसद के उच्च सदन सीनेट के पूर्व सदस्य हिदायतुल्ला उपचुनाव में अपने भतीजे नजीबुल्ला खान के प्रचार अभियान के सिलसिले में वहां मौजूद थे। पीके 22 प्रांतीय विधानसभा क्षेत्र में 12 जुलाई को उपचुनाव होना है।
§पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में रिमोट-कंट्रोल के जरिये एक कार में किए गए ब्लास्ट में पूर्व सांसद और 3 अन्य की मौत हो गई। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विस्फोट अफगानिस्तान के बॉर्डर से लगे आदिवासी बहुल जिले मामोंड बाजौर के दामादोला क्षेत्र में हुआ।

