आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके राजेंद्र पाल गौतम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) का दामन थाम लिया है. इससे पहले खबर आई थी कि वे आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हों सकते हैं. राजेंद्र पाल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद AAP विधायक राजेश गुप्ता ने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम के पार्टी से जाने का दुःख है लेकिन सरकार में उन्हें SC समाज के काम करने के कई मौके मिले. दिल्ली चुनाव में कोई फर्क नहीं पड़ेगा.
वहीं, दिल्ली बीजेपी चीफ वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कांग्रेस को हिन्दू विरोधी दिल्ली का पूर्व मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम मुबारक. कांग्रेस ने दिखाया कि वह हिन्दू विरोधियों की शरणस्थली है.
बता दें कि अक्टूबर, 2022 में हिंदू देवी-देवताओं पर दिए बयान को लेकर विवादों में घिरने के बाद राजेंद्र पाल गौतम ने दिल्ली सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र सोशल मीडिया पर शेयर किया था.

