֍:डीएमआरसी ने दी जानकारी§ֆ:डीएमआरसी ने भारत में आने वाले यात्रियों के लिए चेक इन और बैगेज ड्रॉप की सुविधा शुरु करा दी है. इसकी जानकारी डीएमआरसी ने ट्वीट कर बताई. ये सुविधा मेट्रो स्टेशन में आते और जाते वक्त यात्रियों को दी जाएगी. इस सेवा को मेट्रो स्टेशनों पर जून के पहले हफ्ते में ही शुरु कर दिया गया था. साथ ही अलग से चेक इन काउंटर को भी लगाया गया.§֍: इस समय तक कर सकते हैं चेक इन§ֆ:डीएमआरसी द्वारा बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय यात्री इन मेट्रो स्टेशनों पर सामान चेक इन करा सकते हैं. जिसको विमान तक सुरक्षित पहुंचा दिया जाएगा. अभी ये सेवा एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइंस के लिए सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक उपलब्ध रहेगी. §भारत में दिल्ली और मुंबई के इंटरनेश्नल एयरपोर्ट पर रोजाना कई यात्री विदेश से आते हैं. इसी को देखते हुए डीएमआरसी ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए चेक इन और बैगेज ड्रॉप की सुविधाओं को शुरु किया गया है. इससे यात्रियों को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा और वे समय पर अपनी फ्लीइट में चढ़ सकेंगे.

