֍:जीरो विजिबिलिटी§ֆ:राज्य के कई जिलों में गुरुवार को दिखना ही बंद हो गया था, हालात इतने खराब हो गए कि कई लोगों को गाड़ियां चलाने में भी परेशानी हो रही थी. आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और बुलंदशहर आदि जगहों में बूंदाबांदी हुई. वहीं, घने कोहरे की वजह से अयोध्या, वाराणसी और अमेठी में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई. §֍:इन राज्यों में कोहरे की संभावना§ֆ:सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाके।
§उत्तर प्रदेश में मौसम काफी समय से बदलाव कर रहा है. गुरुवार सुबह पूर्वी यूपी, अवध और तराई क्षेत्रों में घना कोहरा देखने मिला. इससे रास्तों पर विजिबिलिटी जीरो हो गई. वहीं, तापमान में गिरावट हो गई. राज्य में सबसे ठंडा जिला अयोध्या में रहा. यहां 8 डिग्री तक तापमान में गिरावट आई. वहीं, प्रयागराज सबसे गर्म जिला रहा.

