֍:दिल्ली की हवा दूषित§ֆ:दिल्ली में काफी समय से प्रदूषण का समस्या देखी जा रही है. राजधानी के कई इलाकों में हवा के दिशा परिवर्तन से प्रदूषण में बढ़ोतरी देखी जा रही है. पिछले कुछ दिनों से एयर क्वा लिटी इंडेक्सग ‘खराब’ और ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है. दिल्ली के अक्षरधाम इलाके में AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया है. पूरे इलाके में स्मॉग की परत देखी गई.§֍:बिहार में कोहरा§ֆ:बिहार में भी ठंड ने दस्तक दे दी है. पटना जिले में धुंध और कोहरा देखा गया. मौसम विभाग के अनुसार पूर्णिया, पूर्वी पश्चिम चंपारण, सारण, दरभंगा, सुपौल, अररिया, शिवहर, वैशाली, सीतामढ़ी, किशनगंज, सिवान व लखीसराय में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा. बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम पुरवा हवा के कारण पटना सहित अन्य् जिलों में बादलों का आना-जाना लगा रहेगा.§֍:पहाड़ी इलाकों में ठंड शुरु§ֆ:पहाड़ी इलाकों की बात करें तो हिमाचल राज्य में दिन और रात में तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है. वहीं, दिन में तेज धूप और गर्मी पड़ रही है. लोग खांसी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे है. उत्तराखंड की बात करें तो यहां के कई जिलों में मौसमी बदलाव शुरु हो गया है. सुबह और शाम के समय गर्मी नहीं हो रही है. लेकिन दोपहर में तेज धूप के कारण तापमान में बढ़त देखी जा रही है.§֍:इन इलाकों में बारिश§ֆ:भारत के दक्षिणी राज्यों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में बारिश का अनुमान है. यहां अगले कुछ दिनों तक हल्कीर से लेकर भारी बारिश की आशंका है. साथ ही यहां बादल छाए रहने के साथ बिजली गरज-चमक सकती है. इसके अलावा आईएमडी ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.§देश की राजधानी दिल्ली के साथ कई राज्यों के तापमान में कमी दर्ज की गई है. इसी के साथ सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास होने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक देशभर में तापमान ऐसा ही बना रहेगा, जब्कि 15 से 20 नवंबर के बाद से कई राज्योंं में सर्दी की शुरुआत देखने को मिल सकती है. आईएमडी के अनुसार दिल्लीस में पूरे हफ्ते कोहरा छाया रहेगा. वहीं, न्यू नतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

