֍:इन राज्यों में बारिश का पूर्वनुमान§ֆ:मौसम विभाग ने हिमाचल में 4 से 7 जनवरी के दौरान बर्फबारी और 5-6 जनवरी के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई है. हिमाचल के साथ जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 5 जनवरी को भारी बर्फबारी की उम्मीद है. वहीं, उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में 4 से 6 जनवरी के बीच हल्की बारिश होने की संभावनाएं हैं. वहीं, मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली प्राइवेट एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, आज पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. §֍:राजस्थान में गलन वाली सर्दी §ֆ:अन्य राज्यों के साथ राजस्थान में भी सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है. जयपुर में लोग सर्दी के कहर से बचने के लिए अलाव जला रहे हैं. सीकर में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई है. यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा है. अजमेर में बुधवार रात तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी भी जारी की है.§֍:इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट§ֆ:पंजाब के साथ हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में घना कोहरा होने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान मामूली तौर पर बढ़ सकता है. साथ ही किसानों को पाले का भी खतरा सताने लगा है. कोहरे और पाले से रबी की कई फसलों को नुकसान हो सकता है.§देश के पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी हो रही है. वहीं, मैदानी इलाकों में शातलहर और कोहरा देखने मिल रहा है. इसका अलर राष्ट्रीय राजधानी समेत कई राज्यों में देखने मिल रहा है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश के साथ कई राज्यों में भयंकर सर्दी से लोग ठिठुरते नजर आ रहे हैं. पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है. मौसम विभाग दिल्ली में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

