֍:जानें कैसा रहेगा तापमान?§ֆ:मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू, कश्मीर और लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों में 0°C से नीचे तापमान पहुंच गया है. पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान के ज्याेदातर हिस्सोंC में और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सोंा में 0-6°C न्यूिनतम तापमान में दर्ज हुआ. उत्तर-पश्चिम, पूर्व, मध्य तथा पश्चिम भारत के शेष भागों में 6-12°C तापमान रहा. इसी के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर शहरों में तापमान गिरावट पर है. बीते दिन न्यूानतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस था. वहीं आज घने कोहरे के साथ ही न्यूमनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. §֍:इन राज्यों में हो सकती है बारिश, अलर्ट जारी§ֆ:आईएमडी ने हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्लीी, पंजाब, उत्तडर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा, नॉर्थ-ईस्ट6 के कई राज्यों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. 17 से 20 दिसंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी 17 से 19 दिसंबर के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.§देशभर के राज्यों में ठंड काफी तेजी से बढ़ गई है. मौसम विभाग ने आज भी कई राज्योंं में सर्द हवाओं के चलने के साथ कोहरे का अलर्ट जारी किया है. जम्मूि-कश्मी र और लद्दाख, हिमाचल में शीललहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. अगले 5 दिनों के दौरान हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के ज्या्दातर हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी होने की संभावना है.

