֍:§भारत के कई राज्यों में फूलों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसको लेकर केंद्र और राज्य सरकारें भी कई योजनाएं ला रही हैं ताकि किसानों को प्रोत्साहन मिल सके. इसी कड़ी में बिहार के छपरा जिले में किसान अब फूलों की खेती की ओर रुख कर रहे हैं क्योंकि उन्हें कम समय में अधिक कमाई हो रही है. इसमें गेंदा, चेरी फूल और गुलदाउदी प्रमुख हैं. किसानों की कमाई इन फूलों से बढ़ी है, इसलिए वे अधिक से अधिक क्षेत्र में इसकी खेती करने लगे हैं. ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिघवारा के अकीलपुर ब्लॉक में ही फूलों की खेती होती थी. लेकिन अब इसका दायरा बहुत दूर तक फैल गया है. नेशनल हाइवे के दोनों तरफ सैदपुर और चकनूर के बीच केवल फूलों से भरे खेत ही दिखाई देने लगे हैं.

