֍:10 लोगों की मौत की खबर§ֆ:न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रविवार पिछले 24 घंटों में बारिश से कई घटनाएं हो गई. इसमें 10 लोगों की मौत हो गई. जिसमें बांदा और कन्नौज जिले में दो-दो मौतें शामिल हैं, जबकि प्रतापगढ़, फतेहपुर, भदोही, अंबेडकर नगर, प्रयागराज और कानपुर में एक-एक मौत हुई है. इसको लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने, स्थिति की निगरानी करने और राहत प्रयासों में तेजी लाने के निर्देश दिए. §֍:प्रभावित जिलों में बचाव टीमें तैनात§ֆ:सीएम योगी ने घटनाओं को देखते हुए प्रभावित जिलों में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पीएसी की कई टीमें तैनात कराई हैं. सीएम ने जिलाधिकारियों को फसल क्षति का आकलन करने और सरकार को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. जिससे प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जा सके. उन्होंने बाढ़ के कारण जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं या जिनके पशुधन नष्ट हुए हैं, उन्हें तत्काल आर्थिक सहायता देने का आह्वान किया. §֍:महाराजगंज में हाई अलर्ट§ֆ:उत्तर प्रदेश का महाराजगंज, जो कि बिहार और नेपाल से सटा हुआ है. पास में स्थित नेपाल की नदी में उफान के चलते कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. लगातार बारिश ने भी हालात और खराब कर दिए हैं. महाराजगंज डीएम ने सुदूर सोहगीबरवा आदि इलाके का निरीक्षण किया है. वहीं, फ्लड फाइटिंग के लिए सभी एसडीएम ने कमान संभाल ली है. §उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार बारिश और प्रतिकूल मौसम से प्रभावित 11 जिलों में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा बैठक की. राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कुशीनगर, महाराजगंज, लखीमपुर खीरी, बलिया, फर्रुखाबाद, गोंडा, कानपुर नगर, गौतम बुद्ध नगर, सीतापुर, हरदोई और शाहजहांपुर के जिला अधिकारियों को राहत कार्यों के संचालन में पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

