۩:Uploads/NewsImages/|§֍:अयोध्या में राम नवमी का जश्न §ֆ:आज प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव उनके धाम में भव्य और दिव्य तरीके से मनाया जा रहा है। रामनवमी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भक्तों में गजब का उल्लास दिख रहा है। रामनवमी के मौके पर दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्याभिषेक किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली जाएगी।रामलला के ललाट पर करीब साढ़े तीन मिनट तक सूर्यतिलक किया जाएगा। सीबीआरआई, रुड़की के एक सीनियर साइंटिस्ट के अनुसार, सूर्यतिलक का आकार 58 मिलीमीटर है। उन्होंने बताया कि रामलला के मस्तक के केंद्र पर तिलक लगाने की सही अवधि लगभग तीन से साढ़े तीन मिनट है, जिसमें दो मिनट पूर्ण रोशनी होती है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि सूर्य तिलक के दौरान भक्तों को राम मंदिर के अंदर जाने की अनुमति रहेगी।
§֍:मंदिर में दिखा भव्य नजारा §ֆ:मंदिर ट्रस्ट की ओर से लगभग 100 एलईडी और सरकार की ओर से 50 एलईडी लगाई गई हैं। इसमें रामनवमी समारोह को दिखाया जा रहा है। मंदिर परिसर के आसपास मौजूद लोग इससे उत्सव देख सकेंगे। आसमान साफ होने की स्थिति में इस प्रक्रिया को आसानी से पूरा कराया जा सकेगा।रामनवमी के मौके पर प्रभु रामलला का अद्भुत श्रृंगार किया जा रहा है। इसके लिए वेद मंत्रों के पाठ के साथ दूध और अन्य सामग्रियों के साथ उनका स्नान कराया गया। पुजारियों की ओर से प्रक्रिया पूरी कराई गई है। पूरे राम मंदिर को फूलों से सजाया गया है। भक्तों को प्रभु श्रीराम का दर्शन कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
§֍:सीएम योगी ने दी रामनवमी की बधाई§ֆ:यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के पावन मौके पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई दी है। प्रभु श्रीराम के धाम में शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद भव्य मंदिर के निर्माण के बाद रामनवमी के आयोजन का भी जिक्र किया है।
§अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्री राम के जन्मोत्सव की तैयारियां तेज हैं। भगवान राम का उनके जन्मस्थान पर करीब 500 सालों के बाद पहली बार भव्य जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। वर्षों के संघर्ष और लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने रामलला को उनके जन्मस्थान पर अधिकार दिया। इसके बाद प्रभु रामलला के दिव्य धाम का निर्माण शुरू किया गया। 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम के दिव्य धाम के पहले चरण का निर्माण पूरा किया गया। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का दिव्य आयोजन हुआ।

