बिहार के नवगछिया में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों के बीच गोलीबारी की वारदात सामने आई है. इस घटना में उनके एक भांजे की मौत हो गई है, जबकि दूसरा भाई और मां घायल हैं. आपसी विवाद में दोनों ओर से गोलीबारी हुई. नवगछिया पुलिस ने बताया कि पानी को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों विश्विजित और जयजीत के बीच गोलीबारी हुई. इस घटना में गोली लगने से विश्विजित की मौत हो गई, जबकि जयजीत और मां हिना देवी घायल हैं. दोनों को भागलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक विश्विजित और जयजीत केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजे हैं. दोनों की मां हिना देवी के हाथ में गोली लगी है.

