֍:जानें डिटेल§ֆ:ये हादसा बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ, जब रहमान शाह के घर में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई. इस विस्फोट से रहमान शाह के घर के साथ-साथ आसपास के रुखसार, इसरार खां, बाबू शाह और पीर शाह के घर भी धराशायी हो गए. धमाकों के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आग की लपटें उठने लगीं. आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े. सूचना मिलने पर एसडीएम और सीओ आंवला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को सूचना दी.§֍:सीएम योगी ने व्यक्त की संवेदना§ֆ:अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से इलाके में प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पटाखा विस्फोट में हुई घटना के बाद शोक संतृप्त परिवारों को सूचना दी है. घायलों का समुचित इलाज कराने के लिए अफसरों को निर्देश दिए हैं. मौके पर एडीएम, एसपी सिटी, सीओ , एसडीएम इंस्पेक्टर समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन टीम को लगाया गया है.§֍:बिना लाइसेंस के चल रही थी फैक्ट्री§ֆ:बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरौली के कौवा टोला के निवासी नाजिम और नासिर शाह, कल्याणपुर गांव के रहमान शाह के घर में बिना लाइसेंस के पटाखा फैक्टरी चला रहे थे. यहां पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था. बुधवार शाम करीब चार बजे पटाखों में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिससे रहमान का घर और आसपास के पांच घर ध्वस्त हो गए. धमाके में रहमान के बेटे वाहिद की पत्नी तबस्सुम (44) और पड़ोसी रुखसार की पत्नी रुखसाना (28) की मौत हो गई. मलबे से एक अज्ञात महिला का शव भी मिला. तबस्सुम के दो बेटे हसन (4) और शहजान (5) मलबे में दब गए और देर रात उनके शव बरामद हुए.§֍:प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई§ֆ:हादसे के बाद प्रशासन ने अलर्ट मोड में आकर सिरौली के इंस्पेक्टर रवि कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है. वहीं, कस्बा इंचार्ज देशराज सिंह, हल्का इंचार्ज दरोगा नाहर सिंह, बीट आरक्षी अजय कुमार और मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है. एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सीओ आंवला और सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा की भूमिका की भी जांच हो रही है.§ֆ:
§बरेली के सिरौली इलाके मेंबुधवार रात एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई. जिसके बाद इसमें तेज विस्फोट हुआ, इससे आसपास के करीब पांच घरों की दीवारों में दरारें आ गईं. हादसे में तीन महिलाओं की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए. दो बच्चों सहित तीन लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.थाना सिरौली, बरेली के ग्राम कल्याणपुर हादसे के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक यातायात, बरेली की बाइट। #UPPolice pic.twitter.com/eqJNlvLGpU
— Bareilly Police (@bareillypolice) October 2, 2024

