֍:अग्निशमन अधिकारी ने दी जानकारी§ֆ:इसको लेकर अग्निशमन के मुख्य अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि आज सुबह 4:35 बजे LPG सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लगने की सूचना मिली. जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने आसपास के मकानों को खाली कराकर आग पर काबू पाया. इस दौरान 2-3 मकानों समेत कुछ गाड़ियों में आग लग गई. लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर तक सुनाई दी. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रक आग की लपटों में जलता दिख रहा है. §उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में स्थित टीला मोड़ पर एक बड़ा हादसा शनिवार यानि आज तड़के सुबह हो गया. इसमें गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई. जिसके बाद तेज धमाका हुआ और रुक-रुक कर सिलंडर फटने लगे. इससे इलाके में डर का माहौल फाल गया और सभी घरों से निकल कर बाहर आ गए. मौके पर सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया.

