फिलहाल, इस घटना से क्षेत्र का माहौल गरमाया हुआ है. दोनों ही पक्ष के लोग आमने-सामने हैं. पुलिस भी अलर्ट हो गई है. मामला हाई प्रोफ़ाइल होने के कारण पुलिस ज्यादा कुछ बोलने से बच रही है.
§֍:उमेश और प्रणव के बीच पुरानी अदावत§ֆ:खानपुर के विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच पुरानी अदावत है. पिछले 2022 के विधानसभा चुनाव में खानपुर सीट से दोनों एक-दूसरे के सामने थे. खानपुर सीट से चार बार के विधायक रहे चैंपियन का टिकट काटकर बीजेपी ने उनकी पत्नी कुंवरानी देवयानी को उम्मीदवार बनाया था लेकिन देवयानी तीसरे स्थान पर रहीं और परिणाम उमेश कुमार के पक्ष में रहा.
§֍:सोशल मीडिया से छिड़ी जंग §ֆ:दोनों नेताओं के बीच हालिया तल्खी की वजह सोशल मीडिया है, जहां बीते कुछ दिनों से दोनों एक-दूसरे पर निशाना साध रहे थे. जुबानी जंग अपशब्दों और धमकियों तक पहुंच गई जिसके बाद अब इसने हिंसक रूप ले लिया है और रविवार को बात गोलीबारी तक आ पहुंची.
आरोप है कि पहले चैंपियन और उनके समर्थकों की ओर से उमेश के आवास पर हमला किया गया. सरेआम फायरिंग कर दहशत फैलाई गई. इसके बाद उमेश की तरह दर्जनों लोगों के साथ चैंपियन के घर पर धावा बोल दिया गया और पिस्टल लहराकर गाली-गलौज की गई. दोनों के ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
§हरिद्वार की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार पर हमला करने के आरोप में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस घटना के बाद अब उमेश कुमार पर भी एक्शन हुआ है. पुलिस ने उमेश कुमार को भी अरेस्ट कर लिया है. उनके खिलाफ BNS की धारा 452 जोड़ी गई है. इस धारा के तहत, किसी व्यक्ति के घर में बिना अनुमति घुसकर हमला करने या चोट पहुंचाने पर सज़ा का प्रावधान है.
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से MLA उमेश कुमार के घर पर सरेआम फायरिंग की गई। #viralvideo मे बीजेपी के पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन अपने समर्थको संग फायरिंग करते दिख रहे हैं। हमले के बाद समर्थक नारेबाज़ी कर रहे हैं।
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) January 26, 2025
सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक प्रणव सिंह… pic.twitter.com/FEBuf5JF1T

