ֆ:§֍:कांग्रेस के साथ फारूख अब्दुल्ला का गठबंधन §ֆ:जम्मू-कश्मीर में 20 अगस्त से विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई. पहले चरण की वोटिंग के लिए अधिसूचना जारी हो गई है. नामांकन भरने की अंतिम तारीख 27 अगस्त निर्धारित की गई है. 10 साल के लंबे इंतजार के बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं. पहले चरण के लिए 18 सितंबर को वोटिंग होनी है. जिसमें 24 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा.
§֍:एक-दो दिन में हो सकता है उम्मीदवारों का ऐलान§ֆ:18 सितंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान में 24 सीटों पर वोटिंग होनी है. इसमें 16 सीटें कश्मीर घाटी की है, जबकि 8 सीटें जम्मू इलाके की हैं. एक या दो दिन में पार्टी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती हैं. 90 सीटों के लिए तीन चरण के विधानसभा चुनाव का परिणाम 4 अक्टूबर को जारी होगा.§जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और J-K नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रेसीडेंट फारूक अब्दुल्ला ने ऐलान किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. शाम को गठबंधन का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा.

