֍:14 फरवरी को होगी मीटिंग§ֆ:14 फरवरी को चंडीगढ़ में किसान संगठन के नेताओं से कई विभागों के मंत्रियों की मुलाकात होगी. इसी को लेकर गुरुवार को किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने सोनीपत में किसान संगठन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि इस बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा और गैर संयुक्त किसान मोर्चा के नेता होंगे और सरकार ने सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल को वहां मौजूद रहने का आग्रह भी किया है.§֍:किसान नेता ने कही ये बात§ֆ:किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि आगामी 26 जनवरी को पूरे देश में हमने पांच ऐसी जगह चिन्हित की है, जहां किसान शांतिपूर्ण तरीके से 12 बजे से लेकर ढाई बजे तक अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर खड़े होकर विरोध जाता सकते हैं. इसमें साइलो , मॉल, नेशनल हाईवे के नजदीक, टोल प्लाजा और बीजेपी कार्यालय शामिल हैं. किसानों का यह विरोध शांतिपूर्ण तरीके से होगा. उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी झूठ बोलने में लगे हैं कि हरियाणा में 24 फसलों पर एमएसपी दिया जा रहा है. अगर हरियाणा का किसान इस आंदोलन में शामिल नहीं है तो क्यों. हरियाणा के किसानों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, उन्हें क्यों बोर्डर पर जाने से रोका जा रहा है?§किसानों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य का गांरटी कानून बनाने को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है. इसमें किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे हैं. किसान सरकार के सामने लगातार अपनी मांगों को लेकर अलग अलग रणनीति बनाने पर विचार कर रहे हैं. गुरुवार को सोनीपत में किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ के नेतृत्व में किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक की और किसान आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की. इसमें बताया गया कि 26 जनवरी को शहरों के किन स्थानों पर आंदोलन किया जाएगा.

