֍:कृषि यंत्र होंगे जब्त§ֆ:मामले में संभल के उप निदेशक कृषि अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किसानों के खिलाफ सख्ती यहीं नहीं रुकेगी. कृषि विभाग ने यह भी ऐलान किया है कि दोषी पाए जाने पर किसानों के ‘कृषि यंत्रों’ को भी जब्त किया जाएगा. इससे पराली जलाने के खिलाफ एक सख्त संदेश जाएगा और अन्य किसान भी नियमों का पालन करने के लिए मजबूर होंगे.§֍:किसानों को ज्यादा से ज्यादा करें जागरूक- वन मंत्री§ֆ:इसी क्रम में योगी सरकार के वन मंत्री डॉ अरुण सक्सेना ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें, जिससे किसान खेतों में पराली न जलाये. उन्होने कहा कि किसानों के द्वारा खेतों में जलायी जाने वाली पराली से उत्पन्न होने वाले बीमारियां बेहद खतरनाक हैं. §खरीफ फसलों की कटाई के बाद देश में कई किसान पराली जलाते हैं. इससे काफी ज्यादा प्रदूषण होता है. जिसके चलते इस बार प्रशासन सतर्क हो गया है. पराली जलाने के बढ़ते मामलों के बाद प्रशासन ने किसानों को चेतावनी जारी की हैं. कृषि विभाग ने चेतावनी दी है कि जो किसान पराली जलाने के दोषी पाए जाएंगे, उन्हें ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ का लाभ नहीं मिलेगा. इसके साथ ही, इन किसानों के ‘राशन कार्ड’ भी निरस्त किए जाएंगे, जिससे वे सरकारी राशन का लाभ नहीं उठा पाएंगे. इन किसानों को ‘सरकारी कल्याणकारी योजनाओं’ से भी वंचित कर दिया जाएगा.

