֍:ऐसे खरीदें बांस के पौधे§ֆ:राष्ट्रीय बीज निगम ने किसानों की सुविधा के लिए ऑनलाइन बांस के पौधे बेच रही है. बांस के पौधे को आप एनएससी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं. यहां किसानों को कई अन्य प्रकार की फसलों के बीज और पौधे आसानी से मिल जाते हैं. किसान इसे ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने घर पर डिलीवरी करवा सकते हैं.§֍:बांस की क्यों है इतनी डिमांड?§ֆ:बांस रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा हो गया है. खाने की प्लेट, चम्मच, कांटा, टूथपिक जैसे कई उत्पाद इससे बनाए जाते हैं. जिससे प्लास्टिक का कम इस्तेमाल होता है. ऐसे में बांस की खेती करना किसानों के लिए काफी लाभदायक माना गया है. अगर आप भी बांस की बागवानी करना चाहते हैं तो इसके पौधे उपलब्ध हैं. आपको इसका पौधा फिलहाल 28 फीसदी की छूट के साथ 516 रुपये में राष्ट्रीय बीज निगम की वेबसाइट पर मिल जाएगा. इसे खरीद कर आप आसानी से बांस की खेती कर सकते हैं.§भारत में कई तरह की फसलों की खेती की जाती है. किसान अब परंपरागत खेती से दूर होकर दूसरी फसलो को अपना रहे हैं. इससे उन्हें काफी ज्यादा मुनाफा भी हो रहा है. ऐसी ही एक है बांस की खेती. बांस की मांग को देखते हुए इसे ‘ग्रीन गोल्ड’ कहा जाता है. किसानों को बांस की खेती से काफी ज्यादा मुनाफा मिलता है. इसके पौधे आप ऑनलाइन माध्यम से भी मंगवा सकते हैं.

