• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

किसानों को मिलेगा फायदा, फार्म ID पर सभी जानकारी होगी दर्ज

Fiza by Fiza
September 5, 2024
in ब्रेकिंग न्यूज़
0
किसानों को मिलेगा फायदा, फार्म ID पर सभी जानकारी होगी दर्ज
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:किसानों को मिलेगा फायदा §ֆ:इस कार्ड के जरिए देश के किसानों को एक विश्वसनीय डिजिटल पहचान उपलब्ध कराया जाएगा. यह देश के कृषि क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण विशेषता होगी. इसे डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (DPI) के रूप में डिज़ाइन किया गया है, ताकि किसानों को फसल बीमा और फसल लोन जैसी सेवाओं का लाभ उठाने में किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. किसानों के यूनिक कार्ड में उनकी रजिस्ट्री के अलावा उनके गांव के जमीन के नक्शे की जानकारी, उनके द्वारा बोई गई फसल की जानकारी दर्ज होगी.
§֍:11 करोड़ किसानों का डेटा है सरकार के पास§ֆ:बता दें कि डिजिटल कृषि मिशन नामक योजना के तहत केंद्र सरकार ने पहले देश के 11 करोड़ किसानों का डिजिटल पहचान बनाने की योजना बनाई है. सरकार का प्रयास है कि अगले साल मार्च तक छह करोड़ किसानों को यह सुविधा मिल जाए जबकि तीन करोड़ किसानों को यह सुविधा 2025-26 के दौरान और बाकि बचे दो करोड़ किसानों को 2026-27 तक यह सुविधा मिल जाएगी. सरकार के पास पहले से ही देश के 11 करोड़ उन किसानों का डेटा है जो पीएम किसान योजना से जुड़ कर उसका लाभ ले रहे हैं.

§֍:राज्यों के जिलों में चलाया गया पायलट प्रोजेक्ट§ֆ:रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि किसान यूनिक कार्ड की शुरुआत करने से पहले ही इसकी क्षमता का आकलन करने के लिए देश के छह राज्यों में डिजिटल फसल सर्वेक्षण के नाम पर पायलट प्रोजेक्ट चलाए जा चुके हैं. यह काफी सफल भी रहा है. इन छह राज्यों में उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा पंजाब और तमिलनाडु शामिल हैं. डिजिटल फसल सर्वेक्षण के तहत किसानों द्वारा बोई गई फसलों को प्रत्येक बुवाई के मौसम में मोबाइल-आधारित ग्राउंड सर्वे के माध्यम से रिकॉर्ड किया जाएगा जिससे उपज का अनुमान मिल जाएगा.

§֍:उत्पादन का मिलेगा सटीक अनुमान§ֆ:डिजिटल फसल सर्वेक्षण से जो डाटा प्राप्त होगा, किसान उसका इस्तेमाल वैज्ञानिक रूप से फसलों की कटाई के लिए कर सकेंगे ताकि उत्पादन का सटीक अनुमान मिल सके. इससे कृषि उत्पादन की सटीकता बढ़ेगी. इसका एक फायदा यह भी होगा की प्राकृतिक आपदा के दौरान हुए फसल नुकसान का भी सटीक आकलन किया जाएगा. इसका जमीनी सर्वेक्षण करने का खर्च बचेगा और किसानों को सही समय पर नुकसान की भारपाई भी की जाएगी. साल 2024-25 के दौरान 400 जिलों में डिजिटल फसल सर्वेक्षण पूरा किया गया और बाकि जिलों में 2025-26 में कर लिया जाएगा.

§देश के किसानों को राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से लगातार पहल की जा रही है. इसी पहल के तहत अब देश के किसानों को आधार कार्ड की तर्ज पर यूनिक किसान आईडी कार्ड (Farmer ID) देने की तैयारी चल रही है. सरकार का प्रयास है कि अगले तीन साल तक यह यूनिक फार्मर कार्ड सभी किसानों को मिल जाए. सरकार का लक्ष्य है कि साल 2024-25 में देश के छह करोड़ किसानों तक यह कार्ड पहुंच जाए. यह कार्ड अलग-अलग राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के द्वारा बनाए जाएंगे और मॉनिटरिंग की जाएगी. इस कार्ड से संबंधित किसान की जमीन का रिकॉर्ड रहेगा. साथ ही उसके पास कितने मवेली हैं और उसने किस फसल की खेती की है, इसकी पूरी जानकारी रहेगी.

Previous Post

शिमला में मस्जिद पर संग्राम, गिराने की धमकी, सड़कों पर उतरे लोगल

Next Post

सब्जियों के बाद अब पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा, बिजली बिल से हटी सब्सिडी

Next Post
सब्जियों के बाद अब पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा, बिजली बिल से हटी सब्सिडी

सब्जियों के बाद अब पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा, बिजली बिल से हटी सब्सिडी

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.