֍:जानें क्या है योजना?§ֆ:मिनी डेयरी योजना हरियाणा सरकार द्वारा शुरु की गई डेयरी किसानों के लिए सौगात है. जिसमें 10 पशुओं तक की मिनी डेयरी खोलने पर पशु की कीमत पर 25 प्रतिशत का अनुदान दिया जाता है. वहीं, दूसरी तरफ अनुसूचित जाति के लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने की योजना के तहत दो या तीन पशुओं की डेयरी खोलने पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है. इसी के साथ प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को देसी गाय रखने पर प्रति गाय 30 हजार रुपये वार्षिक अनुदान देने का प्रावधान किया गया है.§֍:इन दस्तावेजों की होगी जरूरत§ֆ:योजना से जुड़ने और इसका लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले आवंदन पत्र लेना होगा. उसके बाद एग्रीमेंट डीड, आवेदक का शपथ पत्र, आवेदक का आधार कार्ड, आवेदन का पैन कार्ड, आवेदक की दो पासपोर्टसाइज फोटो और संरपच और पटवारी की रिपोर्ट जमा करनी होगी. जिसके बाद आपको आवेदन के बाद सब्सिडी मुहैया का जाएगी.§֍:यहां करें आवेदन§ֆ:हरियाणा के किसान और बेरोजगार युवा जो डेयरी खोलना चाहते हैं, वे अनुदान का आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए अपने नजदीकी पशुपालन विभाग से संपर्क करें. वहां आप योजना से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही इसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं. आवेदन करने के बाद आपके आवेदन पत्र और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा. अगर सब कुछ सही रहा तो आपको डेयरी खोलने के लिए सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा.§भारत में पशु पालन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं सरकार की ओर से चलाई जा रही हैं. ऐसे में हरियाणा सरकार ने राज्य में डेयरी को बढ़ाने और किसानों को डेयरी के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मिनी डेयरी और हाईटेक डेयरी योजना को शुरु किया गया है. इसमें हरियाणा के डेयरी किसानों को हाईटेक डेयरी खोलने पर सब्सिडी दी जाएगी. इसमें बैंक हाईटेक डेयरी खोलने के लिए 5 साल के लिए 75 फीसदी लोन देगा. इस योजना में 5 से अधिक पशु की डेयरी खोलने के लिए सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं.

