֍:मार्केट में है डिमांड§ֆ:सफेद बैंगन की खेती मार्च और अप्रैल से शुरु हो जाती है, लेकिन इसे कई जगाहों पर अगस्त के महीने तक भी कर लिया जाता है. सफेद बैंगन का आकार अंडे की तरह होता है. साथ ही ये बैगन पूरी तरह से सफेद दिखता है. जिसकी वजह से इस बैंगन की मार्केट में काफी डिमांड भी है. सामान्य बैंगन के मुकाबले ये बाजार में महंगा होता है और इसकी खेती कर किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं. इस बैंगन की किस्म को पूसा की ओर से लाया गया है. जिसका नाम पूसा सफेद बैगन – 1 किस्म है.§֍:ऐसे कर सकेंगे खेती§ֆ:सफेद बैंगन की खेती करने के लिए नर्सरी से इसका बीज लाना होगी. जिसके बाद इसे खेतों में ले जाकर लगाया जाता है. जिसके बाद इसमें नियमित रूप से सिंचाई और मिट्टी में जैविक खाद मिलानी होगी. खेत में सफेद बैंगन करीब एक महीने बाद तैयार होना शुरु हो जाएगा. जिसके बाद आप फसल को मार्केट में लाकर बेच सकते हैं.§भारत में किसान कई सालों से पारंपारिक खेती करते आ रहे हैं. ऐसे में किसानों को कभी-कभी नुकसान भी उठाना पड़ जाता है, जिससे अगली फसल में परेशानी आनी शुरु हो जाती हैं. इसी को देखते हुए हम आज आपको एक ऐसी फसल की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं, क्योंकि इस फसल की मार्केट में काफी डिमांड है. तो चलिए आपको बताते हैं सफेद बैंगन की खेती के बारे में सभी जानकारी. बता दें, बैंगन को साल के किसी भी महीने में उगा सकते हैं. आप जुलाई और अगस्त के महीने में भी फसल की खेती कर सकते हैं.

