֍:इन किसानों को केसीसी से फायदा§ֆ:वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड से लिए कृषि के लिए 3 लाख रुपये तक के लोन के लिए ब्याज सहायता योजना को जारी रखने को मंजूरी दे दी है. इस योजना के तहत किसानों को 7 प्रतिशत की ब्याज दर पर लोन मिलता है. समय पर लोन चुकाने वाले किसानों को 3 प्रतिशत प्रति वर्ष की अतिरिक्त ब्याज सहायता सरकार द्वारा प्रदान की जाती है.§֍:जानें लोन की पूरी डिटेल§ֆ:केसीसी को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया कि जो किसान अपना लोन समय पर चुका देते हैं उन्हें इस वित्त वर्ष में दौरान चार प्रतिशत सालाना की दर से अल्पकालिक फसल लोन या पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन आदि कृषि कार्यों के लिए अल्पकालिक लोन मिलेगा. केंद्रीय बैंक ने कहा कि लोन देने वाली संस्थाओं को ब्याज सब्सिडी की दर 2024-25 के लिए 1.5 प्रतिशत होगी. साथ ही आरबीआई ने बताया कि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किसानों को संभालने और उन्हें उत्पादों को गोदामों में रखने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए केसीसी के तहत ब्याज माफी का लाभ छोटे और सीमांत किसानों को फसल कटाई के बाद छह महीने तक की अवधि के लिए उपलब्ध होगा. प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए पुनर्गठित ऋण राशि पर उस वर्ष के लिए लागू ब्याज माफी दर पहले वर्ष के लिए बैंकों को उपलब्ध कराई जाएगी. §ֆ: किसान क्रेडिट कार्ड योजना से लोन नहीं लिया है, तो आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर अपनी जमीन के कागज़ात जमा करवा सकते हैं और लोन ले सकते हैं. केसीसी योजना 2022-23 में किसानों को 3 लाख रुपये तक का लोन मात्र 4% की ब्याज दर पर उपलब्ध कराया गया था.§खेती में किसानों को काफी बार लोन लेने की जरूरत पड़ जाती है. इसको लेकर केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए थे. अब सरकार की ओर से घोषणा की गई है कि समय पर लोन चुकाने वाले किसानों को 4 प्रतिशत की दर से इस साल का फसल ऋण मिलेगा. ऐसे में किसानों की केंद्र सरकार द्वारा काफी मदद हो सकती है.

