֍:किसानों ने कही ये बात§ֆ:
किसानों ने कहा कि डल्लेवाल की जगह किसान नेता सुखजीत सिंह आमरण अनशन पर बैठेंगे. इसे निर्णायक लड़ाई बताते हुए उन्होंने केंद्र से उनके मुद्दों को हल करने के लिए अगले 10 दिनों में उनके साथ बातचीत फिर से शुरू करने को कहा. पंजाब पुलिस की ये कार्रवाई डल्लेवाल द्वारा फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर मंगलवार को आमरण अनशन शुरू करने के आह्वान के बाद की गई है.
§֍:जरूरी है डल्लेवाल की जांच§ֆ:पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डल्लेवाल को लुधियाना के निजी दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया. पुलिस उप महानिरीक्षक मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि प्रशासन डल्लेवाल के आमरण अनशन के आह्वान के मद्देनजर उनकी उम्र और स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है. सिद्धू ने कहा कि उनके स्वास्थ्य और वरिष्ठता को देखते हुए प्रशासन ने फैसला किया है कि उनकी उचित चिकित्सा जांच जरूरी है. इसके लिए हम लुधियाना के डीएमसीएच में उनकी चिकित्सा जांच करवा रहे हैं.§֍:
सीएम पर निशाना
§ֆ:मीडिया को संबोधित करते हुए खनौरी बॉर्डर पर पंढेर ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई के लिए सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा और कहा कि यह वही मुख्यमंत्री हैं, जो दावा करते थे कि वह किसानों के साथ हैं और उनके वकील के रूप में केंद्र से लड़ रहे हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए पूछा कि पंजाब सरकार ने ऐसा फैसला क्यों लिया? उन्होंने आगे कहा कि हमारे मुद्दे केंद्र सरकार से संबंधित हैं, पंजाब सरकार ने ऐसा फैसला क्यों लिया? हमारे बुजुर्ग और वरिष्ठ किसान नेता के साथ दुर्व्यवहार करने के बाद उन्हें ले जाया गया. पंढेर ने कहा कि उनका आंदोलन जारी रहेगा और किसान नेता सुखजीत सिंह अब आमरण अनशन पर बैठेंगे.§पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरु करना वाले थे, इससे पहले उन्हें खनौरी बॉर्डर से पुलिस ने जबरन हटा दिया. जिसके बाद उन्हें जांच के लिए लुधियाना के एक अस्पताल ले जाया गया. इसको लेकर किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंढेर ने आरोप लगाया कि डल्लेवाल को मंगलवार की सुबह खनौरी बॉर्डर से पुलिस ने जबरन उठा लिया, क्योंकि उन्होंने पुलिस कार्रवाई के लिए भगवंत मान सरकार की आलोचना की थी.

