֍:1. कृषि क्षेत्र में जेनक्रेस्ट कैसे कार्य कर रही है ?§ֆ:जेनक्रेस्ट कृषि क्षेत्र में कार्य करने वाली पुरानी कंपनी है। यह कंपनी समता ग्रुप की हिस्सा है, जो एग्री न्यूट्रीशन में काम कर रही है। कंपनी में फसल न्यूट्रीशन वाले उत्पादों को तैयार किया जाता है। हमारे सभी उत्पाद केमिकल फ्री हैं। संपूर्ण भारत की बात करें तो अभी हम 15 राज्यों में काम कर रहे हैं। सब जगह हमारी टीम है जो किसानों के बीच मौजदू है। §֍:2. जेनक्रेस्ट के मुख्य उत्पाद कौन से है?§ֆ:जेनक्रेस्ट के पास उत्पादों की 3 प्रमुख रेंज हैं। जिसमे पहली रेंज ‘ऑर्गेनिक’ की हैं। जो बायो बेस्ड टेक्नॉलजी पर आधारित है। यह हमारा ऑर्गेनिक नेचर का उत्पाद है। इसके बाद हमारी दूसरी रेंज ‘मल्टी मैक्रोन्यूट्रिएंट्स’ की है। इसके बाद हमारी तीसरी रेंज कस्टोमाइज ‘लिक्विड फर्टिलाइजर’ है। जो एफसीओ के अंतगर्त आते हैं। यह सभी रेंज किसानों की जरुरत को देखकर बनाई गई हैं। इन उत्पादों का इस्तेमाल किसान अपनी जरुरतों के हिसाब से कर रहे हैं। §֍:3. जेनक्रेस्ट उत्पादों से जुड़ी जानकारी किसानों के बीच कैसे पहुंचा रही है? §ֆ:किसानों के बीच अपने उत्पादों को लेकर हमारी पूरी मौजूद है। कंपनी के पास अलग- अलग रेंज के उत्पाद हैं जिनको सीधा किसान तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं फील्ड में मौजूद हमारे लोग। कंपनी फील्ड डेमोस्ट्रेशन से लेकर कई तरह की सुविधाएं किसानों को दे रही है। फील्ड डेमोस्ट्रेशन के द्वारा किसानों को कंपनी के अहम उत्पादों की जानकारी दी जा रही है। डेमोस्ट्रेशन के रिजल्ट को गांव के हर एक किसान तक पहुंचाने का काम हमारी टीम के लोग कर रहे हैं, इसके साथ ही हम फार्मर मीटिंग, गांव में अलग- अलग तरह के प्रशिक्षिण शिवर लगाना, साथ ही ग्राउंड लेवल एक्टिविटी की जा रही हैं। इसके साथ ही हम डिजिटल माध्यम से भी किसानों को अपने उत्पादों की जानकारी पहुंचाने का काम कर रहे हैं, जैसे फेसबुक, यूट्यूब, वाट्सअप समेत अन्य सोशल मीडिया के माध्यम हम किसानों को अपनी कंपनी और उत्पादों की जानकारी दे रहे हैं। §֍:4. कौन कौन से राज्यों में जेनक्रेस्ट किसानों के लिए कार्य कर रही है ?§ֆ:भारत में हम वेस्ट, साउथ और नॉर्थ में काम कर रहे है। 15 राज्यों तक कंपनी की पहुंच है। 1 साल में करीब हमने 1 करोड़ किसानों तक अपनी पहुंच बनाई है। जिसमें से 10 लाख किसान हमारे उत्पादों का इस्तेमाल कर रहे है। हमारे पास 250 लोगों की टीम है, जो फील्ड में कार्य करती है। हमारे पास 5 हजार के आस- पास डीलर्स हैं। जो हामरे उत्पादों को किसानों के बीच पहुंचाने का काम करते हैं। §֍:5. फसल क्रांति के माध्यम से आप किसानों को क्या संदेश देना चाहेंगे ?§ֆ:किसान हमारे अन्नदाता हैं। लेकिन हमारे भारत में किसानों की स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए जरुरी है वो एग्रीकल्चर तकनीक, एग्री इनपुट हैं, खाद से लेकर बीज, दवाएं, मैकेनाइजेशन का इस्तेमाल करें, लागत को सही तरीके से, फर्टिलाइजर का इस्तेमाल फसल की जरुरत के हिसाब से करें। वो फसलें उगाएं जिनसे किसानों को अधिक मुनाफा मिले। किसान केमिकल फर्टिलाइजर के इस्तेमाल से बचें, ताकि मिट्टी की गुणवत्ता बनी रहे। §कंपनियां किसानों के बीच अपने हर उत्पाद को पहुंचाने के लिए कठिन परिश्रम करती हैं। ताकि हर एक किसान को बेहतर उत्पाद के इस्तेमाल से कम लागत में दोगुना मुनाफा मिल सके । इसी कड़ी में फसल क्रांति की पत्रकार फिजा काज़मी ने बात की जेनक्रेस्ट के वाइस प्रेसिडेंट सतीश तिवारी से, तो आइये जानते हैं कृषि क्षेत्र में कैसे कार्य कर रही है जेनक्रेस्ट और क्या है इनके उत्पादों की खासियत ।

