֍:1. उत्तर प्रदेश में BJP-RLD की सरकार में किसानों के लिए कैसे काम किया जा रहा है ?
§ֆ:आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी किसानों के लिए काफी चिंतित हैं। वह किसानों के लिए लंबे समय से काम करते आ रहे हैं। वह किसानों को उनकी फसल का सही दाम और आर्थिक रूप से मंजबूती देने के लिए कृषि क्षेत्र में कई कार्य कर रहे हैं। तमाम योजनाएं केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही हैं, जो किसानों के हित में हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे हर एक किसान को इन योजनाओं का लाभ मिल सके यह दायित्व केंद्र और राज्य सरकार समेत संपूर्ण प्रशासन का है। साथ ही हमारी प्रशासनिक ईकाइ का दायित्व है कि जो केंद्र सरकार की योजनाएं हैं उनका लाभ किसानों तक पहुंचे। आज ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई कार्य किए जा रहे हैं। हमारा एक ही उद्देश्य है कि हम किसानों के बीच पहुंचे और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से उन्हें जागरुक करें। हमारा भारत सशक्त बने, किसान मजबूत होगा तो हमारा भारत मजबूत होगा, यही नरेंद्र मोदी जी का सपना है और इसी पर आगे काम भी चल रहा है।
§֍:2. ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए बीजेपी- आरएलडी के पास क्या रोडमैप है?§ֆ:किसानों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार प्रयासरत हैं। गांव में किसानों के विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं के लिए नए रोजगार के विकल्पों पर खास ध्यान दिया जा रहा हैं। हमारी सरकार गांव- गांव में किसानों की समस्या को जानने का काम कर रही हैं। किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिले, बारिश में नष्ट हुई फसलों का उन्हें सही समय पर मुआवजा मिले हम इसका पूरा ख्याल रखते हैं। हम ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर किसानों की स्थिती को बेहतर बनाने का काम कर रह रहे हैं। ताकि हर एक किसान को सरकार द्वारा पूरी मदद और सहयोग दिया जाए। हमारी सरकार का एक ही लक्ष्य है हम किसानों को समृद्ध भारत का समृद्ध किसान बना सकें, और यह तय है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमार सशक्त भारत बनेगा, विकसित भारत बनेगा। हमारे सारे जनप्रतिनिधि सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। गांव में जाकर हम हर तबके से बात कर रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे हर किसान और जन-जन की बात को सरकार तक पहुंचा सके, और किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई जा सकें।
§֍:3. किसानों को जागरुक करने के लिए क्या कार्य किया जा रहे हैं?§ֆ:किसानों को कृषि मेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी दिखानी चाहिए। केंद्र सरकार, राज्य सरकार, कृषि विश्वविद्यालयों समेत कृषि विज्ञान केंद्रों द्वारा किसानों को जागरूक करने के लिए कई तरह के कृषि मेले लगाए जातें हैं। इन कृषि मेलों का उद्देश्य हर किसान तक खाद- बीज से संबंधित जानकारी और बाजार में आई नई तकनीकों की जानकारी देना होता हैं। किसान इन मेलों में ज्यादा से ज्यादा जाएं ताकि उन्हें कृषि क्षेत्र में हो रहे बदलावों के बारे में पता लग पाए। कृषि मेले एक माध्यम हैं सरकार और किसानों के बीच का, इन मेलों के माध्यम से किसानों को सरकार द्वारा योजनाएं जो चलाई जा रही है उसके बारे में पता चलता है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैविक खेती को लेकर किसानों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से किसानों को जैविक खेती की ओर प्रेरित भी किया जा रहा है। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य है आज हमारी मिट्टी की उर्वरा शक्ति कमजोर होती जा रही है। जिससे बचने के लिए किसानों को जैविक खेती की ओर रुख करना चाहिए। आज जरुरत है जैविक खेती की ओर किसानों को लौटना होगा। जैविक खेती के लिए सराकर की ओर से भी योजनाएं चलाई जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्रो द्वारा किसानों को इन योजनाओं की जानकारी दी जा रही हैं। अब किसानों को जरुरत हैं कि वो ऐसी जानकारियों को हासिल करें ताकि उनकी आय भी बढ़े और मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बनी रहे।
§֍:4. फसल क्रांति मेले में पहुंचने को लेकर डॉ. सांगवान ने किसानों को दिया संदेश§ֆ:कृषि मेले को लेकर मेरा मानना है कि किसानों को यहां जरूर भागीदारी करनी चाहिए। इससे किसानों को केंद्र सरकार की योजनाओं, कृषि की नई तकनीकों, मशीनों जैसी कई चीजों की जानकारी मिलती है। साथ ही कृषि वैज्ञानिकों द्वारा वे अपने खेत से जुड़ी समस्याओं का समाधान ले सकते हैं। मेले में वैज्ञानिक अनेक प्रकार की जानकारी निशुल्क किसानों को मुहैया कराते हैं, जिससे कि उन्हें नवीन तकनीकों और खेती विधियों की जानकारी हो सके। इसी के साथ मैं सभी किसान भाइयों से आग्रह करना चाहता हूं कि फसल क्रांति का किसान मेला 10 नवंबर को बागपत के बड़ौत में आयोजित होने जा रहा है। इस मेले में विशेष प्रतिभाओं के कृषि वैज्ञानिक किसानों को उनकी समस्याओं का समाधान देने वाले हैं. साथ ही अनेक कंपनियों के स्टॉल यहां लगेंगे, जो कि कृषकों को एक किफायती दाम में खेती से जुड़े उत्पादों की बिक्री करेंगे. मेरा सभी किसान भाइयों से आग्रह है कि फसल क्रांति किसान मेले में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
§ֆ:§केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किसानों के लिए तमाम कार्य किए जा रहे हैं। वो कौन सी योजनाएं हैं जिनका लाभ किसानों को लेना चाहिए, और किसानों के लिए सरकार द्वारा आगे कौन सी नीतियों पर काम हो रहे हैं। इससे जुड़ी तमाम जानकारी दी उत्तर प्रदेश, बागपत से सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान जी ने। पेश हैं उनसे बातचीत के कुछ प्रमुख अंश।

