• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home सफ़लता की कहानी

13 फरवरी के लिए किसान तैयार! दिल्ली- नोएडा की बढ़ी सुरक्षा, जानें क्या है पूरा मामला

Fiza by Fiza
February 8, 2024
in सफ़लता की कहानी
0
13 फरवरी के लिए किसान तैयार! दिल्ली- नोएडा की बढ़ी सुरक्षा, जानें क्या है पूरा मामला
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
֍:सुरक्षा के कड़े इंतजाम§ֆ:किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लंबा जाम लग रहा है. वहीं, रूट्स को डायवर्ट कर दिया गया है ताकि लोगों को थोड़ी कम परेशानी का सामना करना पड़े. दिल्ली-नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा इंतजामों को बढ़ा दिया गया है. किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए पुलिस द्वारा पर्याप्त इंतजाम कर लिए गए हैं. सड़कों पर क्रेन, बुलडोजर, वज्र वाहन, ड्रोन कैमरे देखे जा सकते हैं. वहीं, पुलिस लगातार किसानों से बात कर रही है, ताकि वो अपने प्रदर्शन को रोक दें.

§ֆ:

#WATCH | Security stepped up at the Delhi-Noida, Chilla border, in view of the farmers' protest march. pic.twitter.com/RWQrFwQFZs

— ANI (@ANI) February 8, 2024


§ֆ:गौतमबुद्ध नगर के एसीपी (लॉ एंड ऑर्डर) शिवहरि मीना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सेक्शन 144 लागू कर दिया गया है. वहीं, सभी बॉर्डरों को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है. वहीं, किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि वो लगातार किसानों से बातचीत कर रहे हैं. वहीं, नोएडा आने वाली सभी गाड़ियों की चेकिंग भी की जा रही है.
सेक्शन 144 के तहत 5 से अधिक लोगों के एकसाथ जमा होने, धार्मिक और राजनीतिक सहित अन्य किसी भी प्रकार के जुलूसों पर रोक रहेगी. ट्रैफिक पुलिस ने दादरी, तिलपता, सूरजपुर, सिरसा, रामपुर-फतेहपुर और ग्रेटर नोएडा के अन्य मार्गों पर डायवर्जन के बारे में पब्लिक को आगाह किया है.

§ֆ:किसान क्यों कर रहे प्रदर्शन?§ֆ:आपको बता दें, किसान संगठन दिसंबर 2023 से नोएडा और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहीत अपनी जमीनों के बदले बढ़ा हुआ मुआवजा और भूखंड देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.किसान समूहों ने अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन पर दबाव बढ़ाने के लिए 7 फरवरी को ‘किसान महापंचायत’ बुलाया है और 8 को राजधानी दिल्ली में संसद तक विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है. §ֆ:

#WATCH | Noida: DIG, Addl. CP (L&O), Shivhari Meena says, "Section 144 has been imposed & all the borders have been sealed for 24 hours. Heavy security deployment at all the borders. Arrangements have been made so that the people do not face any trouble. Security has been… pic.twitter.com/L1W9ArPtP3

— ANI (@ANI) February 8, 2024


§ֆ:किसानों का कहना है कि प्राधिकरण के द्वारा किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा. किसान सभा के जिला अध्यक्ष रुपेश वर्मा ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर में तीनों प्राधिकरणों में किसानों की परेशानी के मुद्दे एक जैसे हैं. 10% आवासीय भूखंड का मुद्दा तीनों प्राधिकरणों की बोर्ड बैठक से पास होकर शासन की मंजूरी के लिए लंबित है. किसान नेता सुनील फौजी ने ऐलान किया कि अन्य सभी संगठनों को जोड़कर आंदोलन में बड़ी तादाद में किसानों को शामिल किया जाएगा. सुखबीर खलीपा ने कहा कि कि नोएडा के सभी 81 गांवों के हजारों किसान 8 फरवरी को संसद घेराव के लिए ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे.

§उत्तर प्रदेश के किसान आज यानी 08 फरवरी, 2024 को दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे हैं. ये किसान दोपहर करीब 12 बजे नोएडा के महामाया फ्लाईओवर पर जमा होकर दिल्ली की तरफ बढ़ेंगे. किसानों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं, ट्रैफिक को लेकर भी एडवाइजरी जारी कर दी गई है. दिल्ली से नोएडा आने वाली सड़क पर लंबा जाम देखने को मिल रहा है. लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
Previous Post

भारत के राज्य रक्षा मंत्री विश्व रक्षा शो में रियाद की यात्रा पर पहुंचे

Next Post

केन्द्रीय आयुष मंत्री ने एनसीआईएसएम के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन किया

Next Post
केन्द्रीय आयुष मंत्री ने एनसीआईएसएम के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय आयुष मंत्री ने एनसीआईएसएम के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन किया

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.