֍:किसानों की क्या है मांग?§ֆ:इस प्रदर्शन को किसान स्वाराज संगठन के नेतृत्व में कृषि उपज मंडी से शुरु किया गया. ये मशाल जुलूस दुर्गा मंदिर चौराहे तक पहुंचा, जहां उन्होंने शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर नारेबाजी करते हुए सरकार से फसल के दामों में बढ़ोत्तरी की मांग की. किसानों की प्रमुख मांग सोयाबीन की कीमत छह हजार रुपए प्रति क्विंटल करने की है. साथ ही किसान गेहूं की कीमत तीन हजार प्रति क्विंटल और मक्का की कीमत पच्चीस सौ रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग कर रहे हैं. किसान संघ ने कहा कि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो वह बड़ा प्रदर्शन भोपाल में करेंगे.§֍:एमएसपी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन§ֆ:सोयाबीन की एमएसपी की मांग के साथ अन्य मांगों को लेकर राज्य में किसान पिछले एक महीने से अधिक समय से आंदोलन कर रहे हैं. प्रदर्शन के दौरान किसान नेता विरोध के अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं. कटनी में एक किसान नेता नेता ने अपने हाथ और पैरों में लोहे की बेड़ियां डालकर विरोध प्रदर्शन किया. किसानों का कहना है कि सरकार पूंजीपतियों के हितों के अनुसार फैसले ले रही है. हमारी बातों पर कोई चर्चा नहीं हो रही है.§केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह क्षेत्र भेरूंदा में किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मशाल जुलूस निकाला. इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर पूरे जिले में जुलूस निकाला. किसान स्वराज संगठन के नेतृत्व में निकाले गए मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया.

