֍:मध्य प्रदेश मंडियों के भाव?§ֆ:मध्य प्रदेश की मंडियों में टमाटर क दाम इतने कम हो गए हैं कि किसानों को काफी नुसा हो रहा है. 11 फरवरी को बड़वानी मंडी में न्यूनतम कीमत 800 और अधिकतम कीमत 800 पर चल रही है. वहीं, सारंगपुर में 500-1000, सनावद में 800-1000, श्योपुरकलां में 500-600, धामनोद में 600-800 और टिमरनी में 500-500 रुपये प्रति क्विंटल तक टमाटर के भाव पहुंच गए हैं. §֍:बाकी मंडियों में क्या हैं भाव?§ֆ:देश की बाकी मंडियों में किसानों को कुछ राहत मिली है. इसमें राजस्थान की बालोतरा मंडी में 1180-1200, तमिलनाडु की अरियलूर में 2000-2400, तमिलनाडू की मदुरंतकम मंडी में 2500-3000, ओडिशा की बौध मंडी में 2000-3000, ओडिशा की खुन्थाबान्हा मंडी में 2000-3000, आंध्र प्रदे की मुलकालचेरुवु मंडी में 1400-1700, असम की बरपेटा रोड मंडडी में 500-700, तमिलनाडु की पापनासम मंडी में 2400-2400, तमिलनाडु उधगमंडलम मंडी में 2500-2800 और तमिलनाडु की चिन्नमनूर 1800-1800 तक भाव पहुंच गए हैं. §काफी समय से टमाटर के दामों में उछाल देखा जा रहा था. ऐसे में लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा. अब मंडियों में टमाटर के दाम काफी कम हो गए हैं, जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. यहां तक की किसानों की ट्रांस्पोर्ट की कीमत भी नहीं निकल पा रही है. मध्यं प्रदेश में टमाटर की कीमतें बेहद कम देखने को मिल रही है. हालांकि, फुटकर मंडियों में उपभोक्ताय को अभी भी एक किलो टमाटर खरीदने के लिए 30 रुपये या इससे अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है. वहीं, सरकार की ओर से भी अभी ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है.

