֍:जानें क्या हैं महाराष्ट्र की मंडियों के दाम?§ֆ:महाराष्ट्र में किसानों को कापी कम दामों पर फसल बेचनी पड़ी रही है. कीमतों की बात करें तो राहुरी मंडी में 200-3400 रुपये प्रति क्विंटल दाम मिल रहा है. वहीं, संगमनेर में 500-3511, सांगली में 1000-5500, सिन्नर में 500-2830, सोलापुर मेकं 200-400, वाशी में 500-3200 और येवला में 625-2726 रुपये प्रति क्विंटल दाम मिल रहा है.§֍:मध्य प्रदेश की मंडियों में क्या हैं कीमतें?§ֆ:मध्य प्रदेश की मंडियों में भी महाराष्ट्र जैसा ही कुछ हाल है. यहां की गरोठ मंडी में 100-2200 रुपये प्रति क्विंटल दाम मिल रहा है. वहीं, मनासा में 200-1200, मंदसौर में 200-11400, नरसिंहगढ़ में 1510-2390, नीमच में 450-2200, रतलाम में 200-2652 और उज्जैन में 700-2409 रुपये प्रति क्विंटल तक दाम हो गए हैं. ऐसे में किसान मजबूरी में प्याज बेच रहे हैं.§भारत की किसान मंडियों में प्याज की आवक तेज हो गई है. ऐसे में कीमतों में गिरावट होना लाजमी है. महाराष्ट्र और मध्ये प्रदेश में प्याहज के दाम में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. लेकिन यूपी में इन राज्योंट के मुकाबले थोड़े बेहतर दाम मिल रहे हैं. महाराष्ट्री और मध्य प्रदेश की कई मंडियों में किसान 100 से 400 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से प्या ज बेचने को मजबूर हैं. ऐसे में किसानों को ट्रांस्पोर्ट का खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा है. किसानों का कहना है कि बेहद कम दाम होने पर नुकसान बढ़ रहा है.

