֍:फसलों में कीट§ֆ:जिले के किसानों का कहना है कि रबी फसलों की बुवाई चल रही है. बारिश के कारण एक तरफ फसलें नष्ट हो गईं. दूसरी तरफ सरसों और गेहूं की फसलों में रोग ने भी दस्तक दे दी है. अज्ञात कीड़े सरसों की पत्तियों और तनों को काट रहे हैं. सरसों के साथ अब आलू फसल की बुवाई की किसानों ने शुरुआत कर दी है. वहीं, धौलपुर जिले में आलू की सबसे अधिक बुवाई की जाती है.§֍:ब्लैक में खरीद रहे DAP§ֆ:किसानों का कहना है कि खाद,बीज और कीटनाशक दवाओं के साथ ही डीएपी,यूरिया बहुत ज्यादा महंगी मिल रही है. डीएपी पर कालाबाजारी की जा रही है. किसानों को डीएपी निर्धारित रेट 1350 रुपये के बजाय 1900 या फिर दो हजार रुपये देना पड़ रहा है. साथ ही यूरिया की रेट 270 रूपये हैं जो साढ़े तीन सौ रूपये में मिल रहा है. इसके अलावा कीटनाशक दवा और अन्य उपकरण महंगे मिल रहे हैं.§राजस्थान के धौलपुर में इस बार बारिश के कारण 60 फीसदी फसल नष्ट हो गई है. इससे किसान उभरकर अब रबी फसलों की बुवाई में लगे हुए हैं. वहीं, धौलपुर में सरसों, गेहूं और आलू फसल की बुवाई ने जोर पकड़ लिया है. बुवाई के चलते खाद,बीज और कीटनाशक दवा महंगी मिलने लगी हैं. इससे किसान काफी परेशान हैं. किसानों को डीएपी और यूरिया नहीं मिलने के कारण उसे ब्लैक में खरीद रहे हैं.

