֍:1. इंडोरामा किसानों के लिए कैसे कार्य कर रही है?§ֆ:इंडोरामा एक अग्रणी मल्टीनेशनल कंपनी है,जो कि 38 देशों में कार्य कर रही है। भारत में इंडोरामा तेजी से किसानों के बीच अपनी पकड़ को मजबूत कर रही है। जगदीशपुर में हमारा यूरिया का प्लांट लगा है। वहीं, पश्चिम बंगाल में डीएपी और एनपीके का प्लांट है। हमारी कंपनी देशभर के किसानों का उत्पादन बढ़ाने के लिए कई प्रयास कर रही है। साथ ही हमारी कंपनी द्वारा किसानों को बुवाई से कटाई तक का समाधान दिया जाता है।§֍:2. कंपनी के क्या-क्या खास उत्पाद हैं?§ֆ:हमारी कंपनी का मुख्य उद्देश्य किसानों की सबसे बड़ी समस्या का समाधान दिलाना है, जो कि कम लागत में अधिक उत्पादन है। इसके लिए हमारे पास कई उत्पाद है, जिसमें शक्तिमान यूरिया, पारस डीएपी, पारस एनपीके 102626, 12142814, पारस 2020013 शामिल हैं। इसी के साथ हमारे पास कई उत्पाद हैं जो कि किसानों की पहली पसंद बने हुए हैं। सिंगल सुपर फॉस्फेट को भी इंडोरामा बनाता है, जो पारस फॉस्फेट के नाम से उपलब्ध है। वहीं, हमारे पास गुणवत्तापूर्ण बीज भी उपलब्ध हैं। साथ ही साथ स्पेशल फर्टीलाइजर और जैविक उर्वरक, जिसमें ऊर्जा प्रमुख उत्पाद है। इसी के साथ पारस बीटा डायमंड, क्रॉप प्रोटेक्शन के लिए भी कई वैराइटी हैं, रैक्टर, डाइनोपॉर. इसी के साथ किसानों के लिलए इंडोरामा ने एक पूरी रणनीती बनााई है, जिससे किसानों को खेती का एक पूर्ण रोडमैप मिल जाता है।
§֍:3. किसानों तक आपके उत्पाद कैसे पहुंचते हैं?§ֆ:किसानों तक अपने उत्पादों को पहुंचाने के लिए हम समय समय पर कई एक्टिविटी करते रहते हैं। इंडोरामा के उत्पादों को हम डीलर- डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इंडोरामा द्वारा किसानों को उत्पादों की जानकारी पहुंचाने के लिए हम कई फील्ड एक्टिविटी करते हैं। इंडोरामा किसानों की उन्नती के लिए काम करने वाली कंपनी हैं। इसी कड़ी में इंडोरामा ने किसानों की आसानी के लिए एक प्रीमियम पैकेज तैयार किया है। इससे किसानों को कई तरह की जानकारी मिलेगी, साथ ही वह फसल चक्र से भी जागरुक रहेंगे। इंडोरामा ऐसा करने वाली पहली कंपनी है। जो किसानों के लिए खेती को आसान बनाने का कार्य कर रही है।
§֍:4. इंडोरामा कंपनी की शुरुआत कब हुई?§ֆ:बता दें कि, कृषि क्षेत्र में इंडोरामा कई सालों से काम करने वाली कंपनी है। हमारी कंपनी के उत्पाद कई राज्यों में किसानों के लिए मौजूद हैं। इंडोनेशिया में इंडोरामा कॉर्पोरेशन की स्थापना 1975 में स्वर्गीय श्री एम.एल. लोहिया द्वारा की गई थी। उनके बेटे श्री एस.पी. लोहिया और उनके पोते श्री अमित लोहिया ने पिछले पांच दशकों में हमारे विस्तार का नेतृत्व किया है। आज खेती- किसानी में आ रहे नए बदलावों को देखते हुए हमारी कंपनी किसानों के लिए लगातार प्रयासरत है। §ֆ:
§भारत में कृषि को बढ़ावा देने के लिए कई कंपनियां किसानों के लिए बेहतर उत्पाद को बनाने का प्रयास कर रही है।इसी क्रम में फसल क्रांति की पत्रकार फिज़ा काज़मी ने बात की इंडोरामा के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर दिलीप सिंह से। पेश हैं उनसे बातचीत के कुछ मुख्य अंश..

