֍:इन मांगों पर आड़े किसान §ֆ:इन मांगों में मृतक किसान शुभकरण मामले की केंद्रीय एजेंसी से जांच, लीगल गारंटी कानून, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करना, लखीमपुर खिरी मामले में इंसाफ और बिजली मीटर कानून आदि शामिल हैं. किसानों ने कहा कि शीतकालीन सत्र में किसान नेता अनशन पर बैठेंगे और अपनी मांगों पर आवाज उठाएंगे.
§֍:फिर दिल्ली कूच करने की तैयारी में किसान §ֆ:मीटिंग में शामिल किसान नेताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने उनकी बात सुनी है जिसपर उम्मीद है कोई हल निकाला जाएगा. नेताओं ने बताया कि जल्द SKM की बैठक बुलाकर आगे कि रणनीति तय की जाएगी. मीटिंग के बाद कहा गया कि किसान नेता डल्लेवाल संसद सत्र के पहले दिन से आमरण अनशन पर बैठेंगे. हरियाणा के रास्ते किसानों का जत्था दिल्ली जाकर केंद्र से अपनी मांगें मनवाने के लिए आंदोलन करेगा.
§चंडीगढ़ में आज किसान नेताओं और सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर बनी कमेटी के बीच बैठक हुई. तीन बार के बुलावे के बाद आज किसान मीटिंग में पहुंचे. किसानों ने कहा कि 13 फरवरी का उनका स्टैंड और उनकी मांगें आज भी कायम हैं. किसानों ने कहा कि उनका हरियाणा मोर्चा जारी रहेगा और उनकी कमेटी आज की मीटिंग को लेकर एक रिपोर्ट जारी करेगी. किसानों की 12 मांगें हैं जिनके लिए उनका आंदोलन जारी रहेगा.

