֍:रिहा हुए वाटर कैनन ब्वॉय §ֆ:पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए मंजूरी दी. इसके बाद मंगलवार को नवदीप ने रिहाई के लिए याचिका के लिए बेल बांड भरकर जमा कर दिया. बाद में उन्हें देर रात रिहा कर दिया गया. बता दें कि नवदीप को किसान नेता और वाटर कैनन ब्वॉय के नाम से भी जाना जाता है. §֍:परिवार से मिले नवदीप§ֆ:जेल से रिहा होने के बाद नवदीप ने अपने परिवार से मिले. इसके बाद किसान संगठन के कई नेता भी मौजूद थे. नवदीप पांच महीने बाद खुले आसमान के नीचे परिवार से मिल रहे थे. परिवार और सहयोगियों से मिलकर उनके चेहरे पर खुशी की झलक देखने को मिली. §पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने किसान नेता नवदीप की जमानत याचिका पर मंजूरी दे दी है. जिसके बाद वे मंगलवार को जेल से जमानत पर देत रात बाहर आए हैं. नवदीप के रिहा हो जाने पर उनके वकील ने कहा लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे. बता दें कि नवदीप को उसके सहयोगी के साथ शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गिरफ्तार किया गया था. इस दौरान नवदीप को हरियाणा पुलिस की CIA-1 इकाई द्वारा चल रहे किसान आंदोलन के मामले में 13 फरवरी को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था.

