֍:गुरुग्राम के घर में मिली लाश §ֆ:पुलिस के अनुसार बुधवार रात दस बजे सेक्टर 47 से कुछ लोगों ने कंट्रोल रूम में एक युवती के फंदा लगाने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर जांच की गई। युवती की पहचान 26 वर्षीय सिमरन सिंह के रूप में की गई। कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
§֍:’जम्मू की धड़कन’ के नाम से फेमस थी सिमरन§ֆ:आरजे सिमरन सिंह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती थी। जहां पर उनके करीब 7 लाख फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम के बायो में उन्होंने ‘जम्मू की धड़कन’ लिख रखा था। उन्होंने 13 दिसंबर को एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें समुद्र किनारे वह डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में खुद की हंसी न रोकनेवाली एक लड़की कहा था। साथ ही उन्होंने गाउन का भी जिक्र किया था, जो उन्होंने उस वक्त पहन रखी थी। §मशहूर आरजे और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सिमरन सिंह (RJ Simran Singh) ने गुरुग्राम के फ्लैट में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। 26 वर्षीय सिमरन का शव बुधवार रात कमरे में पंखे से लटका मिला। सिमरन मूल रूप से जम्मू जिले के डिग्याना मोहल्ले की रहने वाली थी और दो साल से गुरुग्राम के सेक्टर 47 में किराये के फ्लैट में रह रही थीं।

