• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

पकड़ी गई कैंसर की नकली दवाईयां, दिल्ली के इन खास इलाकों को बनाया गया टारगेट

Fiza by Fiza
March 13, 2024
in ब्रेकिंग न्यूज़
0
पकड़ी गई कैंसर की नकली दवाईयां, दिल्ली के इन खास इलाकों को बनाया गया टारगेट
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:कैंसर की नकली दवाईयां बरामद §ֆ:पुलिस का कहना है कि आरोपी अस्पताल में मरीजों को कीमोथेरेपी में इस्तेमाल में लाए जाने वाले इंजेक्शंस की खाली शीशी जुटाते थे, फिर उन शीशियों में एंटी फंगल दवा भरकर बेचते थे. आरोपियों के टारगेट पर दिल्ली के बाहर से आने वाले मरीज होते थे, खासतौर से हरियाणा, बिहार, नेपाल या फिर अफ्रीकी देशों से आने वाले मरीजों को वे अपना शिकार बनाते थे.
पुलिस ने जिन सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके नाम विफल जैन, सूरज शत, नीरज चौहान, परवेज, कोमल तिवारी, अभिनय कोहली और तुषार चौहान हैं. इनमें से नीरज गुरुग्राम का रहने वाला है जबकि बाकी के छह दिल्ली के अलग अलग इलाकों के रहने वाले हैं.


§֍:
दिल्ली पुलिस ने बनाई विशेष टीम
§ֆ:क्राइम ब्रांच की विशेष आयुक्त शालिनी सिंह ने बताया कि उनकी टीम को जानकारी मिली है कि दिल्ली में एक गैंग एक्टिव है, जो कैंसर की नकली दवाइयां मरीजों को सप्लाई कर रहा है. इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई.
क्राइम ब्रांच की टीम ने जब जांच आगे बढ़ाई तो उन्हें चार अलग-अलग जगह की जानकारी मिली, जहां से इस नेटवर्क को चलाया जा रहा था. पुलिस ने चारों जगह पर एक साथ छापेमारी की योजना बनाई ताकि आरोपियों को संभलने का मौका नहीं मिले. इन जगहों में दिल्ली के मोती नगर का डीएलएफ कैपिटल ग्रीन्स, गुड़गांव का साउथ सिटी, दिल्ली का यमुना विहार शामिल था.
§֍:कैंसर की शीशियों में भरी थी एंटी फंगल दवा§ֆ:दिल्ली पुलिस की टीम ने डीएलएफ कैपिटल ग्रीन्स में छापेमारी की, जो इस रैकेट का सबसे महत्वपूर्ण ठिकाना था. पुलिस के मुताबिक यहां पर विफल जैन कैंसर की नकली दवाइयां को बनाता था. विफल ही इस पूरे गैंग का सरगना भी था. पुलिस के मुताबिक इसने डीएलएफ ग्रीन्स में दो ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स किराए पर ले रखे थे. यहां पर ये कैंसर की दवा की खाली शीशियों में नकली दवाई भर देता जबकि इसका साथी सूरज इन दोबारा भरी गई शीशियों को अच्छे तरीके से पैक करता था ताकि किसी को शक ना हो.पुलिस ने यहां से ऐसी 140 शीशियां बरामद की. इन शीशियां पर ओपडाटा, कीट्रूडा, डेक्सट्रोज, फ्लुकोनाज़ोल ब्रांड नाम लिखा था. इन ब्रांड्स की शीशी को इकट्ठा करके उनके अंदर नकली कैंसर इंजेक्शन भर देते थे. जांच में पता चला कि इन शीशियों में एंटी फंगल दवा होती थी.
पुलिस ने इस जगह से 50 हजार कैश, 1000 अमेरिकी डॉलर, शीशी की कैप को सील करने वाली तीन मशीन, एक हीटगन मशीन और 197 खाली शीशी बरामद की है. इसके साथ ही पैकेजिंग से जुड़े और भी नकली सामान पुलिस ने बरामद किए हैं, जो नकली भरी शीशियां बरामद की गई हैं, उनकी कीमत एक करोड़ 75 लाख है.

§֍:कैंसर की नकली दवाओं की 137 शीशियां बरामद§ֆ:वहीं, जब पुलिस की टीम साउथ सिटी गुड़गांव पहुंची तो वहां एक फ्लैट के अंदर से नीरज चौहान को पुलिस ने बड़ी मात्रा में कैंसर की नकली दवाओं के इंजेक्शन और शीशियों के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने छापेमारी के दौरान उसके पास से कैंसर की नकली दवा के 137 इंजेक्शन बरामद किए, जो कई नामी-गिरामी ब्रांड्स Keytruda, Infinzi, Tecentriq, Perjeta, Opdyta, Darzalex & Erbitux की शीशियों में थे. इसके अलावा पुलिस ने Keytruda, Infinzi, Tecentriq, Perjeta, Opdyta, Darzalex & Phesgo ब्रांड्स की 519 खाली शीशी बरामद की है. पुलिस ने 864 खाली पैकेजिंग बॉक्स भी बरामद किए हैं. नीरज चौहान से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके चचेरे भाई तुषार चौहान को भी गिरफ्तार कियाहै. तुषार चौहान इस सप्लाई चेन का हिस्सा था.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से 137 भरी हुई शीशियां जो बरामद हुई है. यह साथ अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की है, जिनकी कीमत दो करोड़ 15 लाख रुपए है. इनके नाम कीट्रूडा, इन्फ़िनज़ी, टेसेंट्रिक, पेरजेटा, ओपडाटा, डार्ज़लेक्स और एर्बिटक्स है. पुलिस ने इनके पास से 89 लख रुपए कैश और 1800 अमेरिकी डॉलर भी बरामद किया है. इतना ही नहीं नीरज ने कैश काउंटिंग मशीन भी रखी हुई थी जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है.
§दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली दवाओं के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस रैकेट में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से दो आरोपी दिल्ली के बड़े कैंसर अस्पताल के कर्मचारी हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से कैंसर की कुल नौ ब्रांड्स की नकली दवाइयां बरामद की हैं. इनमें से सात दवाइयां विदेशी ब्रांड्स की जबकि दो भारत में बनाई जाने वाली नकली दवाइयां हैं.

Previous Post

जयंत चौधरी को सपा प्रमुख मायावती की चुनौती, इस दांव ने चौंकाया

Next Post

क्या सिद्धू मूसेवाला की मां ने दिया जुड़वा बच्चों का जन्म, पिता ने बताई सच्चाई

Next Post
क्या सिद्धू मूसेवाला की मां ने दिया जुड़वा बच्चों का जन्म, पिता ने बताई सच्चाई

क्या सिद्धू मूसेवाला की मां ने दिया जुड़वा बच्चों का जन्म, पिता ने बताई सच्चाई

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.