۩:Uploads/NewsImages/18-12-2024/WT32rWE8m5tpdCE1aLoa.jpg|§ֆ:इस कार्यक्रम में आरएमपीसीएल के डायरेक्टर विनीत जैन को नई कार्यप्रणाली और नवाचारों के लिए उद्योग जगत में पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रौद्योगिकी में नवाचार, श्रेणी में एफएआई द्वारा वार्षिक पुरस्कार प्राप्त करने की खुशी जाहिर की। बता दे कि, सुश्री अनुप्रिया पटेल स्वास्थ्य एवं उर्वरक मंत्री और श्री रजत शर्मा, सचिव, उर्वरक विभाग द्वारा दिया विनीत जैन को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर आरएमपीएल के डायरेक्टर विनीत जैन ने संपूर्ण आरएम ग्रुप और सभी संबद्ध हितधारकों को बधाई देते हुए कहा कि हमें हमेशा अपनी नई कार्यप्रणाली और नवाचारों के लिए उद्योग जगत में जाना जाता है।
§۩:Uploads/NewsImages/18-12-2024/Y0sv8XpwwEVef5ADGCKD.jpg|§ֆ:सेमिनार में आयोजित प्रदर्शनी कार्यक्रम का आकर्षक केन्द्र रही, जिसमें देश-विदेश से 52 प्रदर्शकों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी के दौरान उर्वरक एवं कृषि तकनीकों में नए इनोवेशन्स का प्रदर्शन किया गया। इस मंच ने उपस्थितगणों को ऐसे नए समाधानों से परिचित कराया, जो सेक्टर में विकास और स्थायित्व को बढ़ावा दे सकते हैं। §फर्टीलाइज़र एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएआई) के 60वें सालाना सेमिनार का आगाज नई दिल्ली के होटल अंदाज़ में हुआ, जिसका विषय ‘सस्टेनेबल फर्टीलाइज़र एण्ड एग्रीकल्चर’ यानि स्थायी उर्वरक एवं कृषि रहा। 4 से 6 दिसम्बर को आयोजित इस सेमिनार में 1400 से अधिक प्रतिनिधि एकजुट हुए, जिनमें उद्योग जगत के दिग्गज, सरकारी अधिकारी एवं अन्य हितधारक शामिल हैं। इन सभी दिग्गजों द्वारा कृषि एवं उर्वरक सेक्टर के स्थायी विकास के लिए महत्वपूर्ण रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।

