֍:मुंबई में बीजेपी विधायक दल की बैठक जारी§ֆ:मुंबई में बीजेपी विधायक दल की बैठक जारी है. महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल प्रस्ताव रखेंगे जबकि आशीष शेलार और रवींद्र चव्हण इस प्रस्ताव का अनुमोदन करेंगे.
§֍:देवेंद्र फडणवीस ही होंगे महाराष्ट्र के नए CM§ֆ:देवेंद्र फडणवीस ही महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे. सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है. कहा जा रहा है कि वह पांच दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे. फिलहाल बीजेपी के विधायक दल की बैठक जारी है.§महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर पिछले 12 दिनों से चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो सकता है. महायुति गठबंधन (BJP-NCP-शिवसेना) के विधायक दल की बैठक के लिए पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक मुंबई पहुंच गए हैं. राज्य के नए सीएम का ऐलान इस बैठक के बाद किया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र में बीजेपी के दिग्गज देवेंद्र फडणवीस का नाम मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे है.

#WATCH | Maharashtra BJP legislative party meeting gets underway in Mumbai. Party's Central Observers for the state, Union Minister Nirmala Sitharaman and Vijay Rupani present at the meeting. pic.twitter.com/OVS7O56jLz
— ANI (@ANI) December 4, 2024