֍:
क्या हुआ मामला?
§ֆ:रोहतक में एक ऑटो में बिहार का रहने वाला परिवार छठ पूजा के लिए नहर पर जा रहे थे. इस दौरान ऑटो में गंधक पोटाश रखा हुआ था और बाहर से एक रॉकेट ऑटो में गिर गया. इससे ऑटो में धमाका हो गया. ब्लास्ट इतना जोरदार था कि उसमें बैठे आठ लोग बुरी तरह झुलस गए. राहगीरों ने देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया. घटना में घायल हुए लोगों को पीजीआई में भर्ती कराया गया है. §֍:
दिल्ली बाइपास पर ऑटो में गिरा जलता हुआ रॉकेट
§ֆ:घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. पीड़ित नवल किशोर ने बताया कि वह घर से दिल्ली बाइपास पर भालौठ सब ब्रांच नहर पर बने छठ घाट जा रहे थे, लेकिन दिल्ली बाइपास पर जैसे ही पहुंचे तो बाहर से जलता हुआ रॉकेट ऑटो में आ गिरा. ऑटो में एक थैली में गंधक पोटाश रखा हुआ था. इसके कारण उसमें धमाका हो गया. ऐसे में ऑटो में बैठे रोनम, आशीष, रवि, निभा, दीपक, सचिन, कार्तिक और सीता बुरी तरह से झुलस गए.§हरियाणा के रोहतक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां, एक ऑटो रिक्शा में छठ पूजा के लिए जा रहे लोगों से भरे ऑटो में धमाका हो गया. इस दौरान आठ लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद मौके पर स्थानीय प्रशासन ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

