• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

नर्सरी बढ़ाने का बेहतरीन मौका, Tissue Culture Lab लगाने पर मिल रही सब्सिडी

Fiza by Fiza
August 24, 2024
in कृषि समाचार
0
नर्सरी बढ़ाने का बेहतरीन मौका, Tissue Culture Lab लगाने पर मिल रही सब्सिडी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:सरकार की दे रही सब्सिडी §ֆ:बिहार कृषि विभाग की ओर से किए गए ट्वीट के मुताबिक, बिहार सरकार किसानों को 2 निजी क्षेत्र में टिश्यू कल्चर लैब बनाने पर 50 फीसदी सब्सिडी दे रही है. इस लैब में गुणवत्तापूर्ण पौधे और सामग्री सस्ते दाम पर मिलेगी जो कि किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी. इससे रोग मुक्त पौधे से अधिक उत्पादन और खेती की लागत में कमी आएगी. इससे किसानों की खेती की लागत कम होगी और प्रति क्षेत्रफल अधिक आय होगी. वहीं, ध्यान रहे कि राज्य सरकार की यह सब्सिडी सिर्फ छोटे और सीमांत किसानों को ही दी जाएगी जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं.

§֍:जानें क्या हैं टिश्यू कल्चर लैब फायदे§ֆ:1. टिश्यू कल्चर लैब की मदद से किसान कम समय में एक से अधिक पौधे का उत्पादन कर सकते हैं.
2. इस तकनीक की मदद से पौधों में बीमारियां लगने की संभावना बहुत कम होती है.
3. टिश्यू कल्चर तकनीक से किसान किसी भी मौसम में पौधे का उत्पादन आसानी से कर सकते हैं.
4. टिश्यू कल्चर की खासियत यह है कि इससे विलुप्त होने वाले पौधों का संरक्षण किया जा सकता है.
5. किसान इस तकनीक से कम जगह पर भी अधिक से अधिक पौधे का उत्पादन कर सकते हैं.

§֍:किसान ऐसे कर सकते हैं आवेदन§ֆ:1. किसान ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले राज्य सरकार की horticulture.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
2. किसान आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद योजना का विकल्प चुनें.
3. यहां जाने के बाद आप राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 2024-25 पर क्लिक करें.
4. इसके बाद टिश्यू कल्चर लैब पर सब्सिडी के लिए आवेदन करें.
5. यहां क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा.
6. इसके बाद मांगी गई सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक और सही-सही भर दें.
7. सभी डिटेल भरने के बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा.

§֍:कैसे काम करता है टिश्यू कल्चर लैब§ֆ:टिश्यू कल्चर लैब एक रिसर्च सेंटर की तरह काम करता है. लंबे समय में तैयार होने वाले पौधों के बीज का अनुसंधान करके एक नए किस्म का बीज तैयार किया जाता है. जब बीज तैयार हो जाता है तो उसे एक कांच के बर्तन में बीज के अनुकूल तापमान पर रखा जाता है, जब बीज 15-25 दिन का हो जाता है तो उसे दूसरे लैब में निर्धारित समय के लिए रखा जाता है. फिर बीज पौधे में बदल जाता है. इसके बाद पौधों की रोपाई की जा सकती है.§Bihar Farmers News: देश में पिछले कुछ सालों से टिश्यू कल्चर वाले पौधों की खेती की तरफ किसानों का रुख तेजी से बढ़ रहा है. इसी कड़ी में बिहार सरकार की ओर से किसानों को टिश्यू कल्चर खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसके लिए सरकार राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 2024-25 के तहत के राज्य के किसानों को टिश्यू कल्चर लैब बनाने पर सब्सिडी दे रही है. बता दें कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों को 2 निजी क्षेत्र में टिश्यू कल्चर लैब बनाने के लिए 50 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी. ऐसे में किसान इस योजना का लाभ लेकर बेहतर कमाई कर सकते हैं.

Previous Post

इन 7 उम्मीदवारों ने कश्मीर से दाखिल किया नामांकन, जानें क्या कब होगा मतदान?

Next Post

Agriculture Sector: छात्रों को मिलेगी बढ़िया जॉब IIT कानपुर ने लॉन्च किया ‘SATHEE’ ऐप

Next Post
Agriculture Sector: छात्रों को मिलेगी बढ़िया जॉब IIT कानपुर ने लॉन्च किया ‘SATHEE’ ऐप

Agriculture Sector: छात्रों को मिलेगी बढ़िया जॉब IIT कानपुर ने लॉन्च किया 'SATHEE' ऐप

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.