֍:दुग्ध संग्रह केंद्रों के लिए नौकरी के अवसर§ֆ:संस्थान की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार यूपी में संस्थागत ग्राम सभाओं के सापेक्ष न्याय पंचायत स्तर पर संचालित किए जा रहे Milk Collection Canters पर केंद्र संचालकों की नियुक्ति की जानी है. इस हेतु गत 13 मार्च को जारी किए गए विज्ञापन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि एक अगस्त निर्धारित की गई थी.
§֍:30 अगस्त तक करें आवेदन §ֆ:केंद्रीय कृषि विकास संस्थान के निदेशक चंद्र भूषण पांडे ने जानकारी दी है कि इच्छुक अभ्यर्थियों की ओर से लगातार मिल रहे आवदेनों को देखते हुए आवेदन करने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 30 अगस्त कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 3.5 करोड़ कृषक परिवारों को ODOP सहित अन्य योजनाओं के द्वारा स्वरोजगार से जोड़ने में मदद करने के लिए संस्थान द्वारा ‘कृषक सहायक’ या ‘व्यवसाय प्रतिनिधि’ के पदों पर तैनाती की जा रही है.
§֍:ऐसे करें आवेदन§ֆ:संस्थान की ओर से बताया गया कि संस्थागत कार्मिक अथवा नियुक्ति नियमों में आच्छादित विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए Online Application Process चल रही है. इसके तहत आवेदन करने की आखिरी तारीख 01 अगस्त से बढ़ा कर अब 30 अगस्त कर दी गई है.
इसके लिए केंद्र संचालकों के पदों पर मनोनयन के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी केंद्रीय कृषि विकास संस्थान के आधिकारिक वेबसाइट https://www.cagdi.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि गांवों में स्वरोजगार को बढ़ावा देकर ग्रामीण आबादी के पलायन को कम करने के उद्देश्य से यूपी में ग्राम पंचायत स्तर पर दुग्ध संग्रह केंद्रों के लिए केंद्र संचालकों, कृषक सहायकों तथा व्यवसाय प्रतिनिधियों की नियुक्ति करने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है.
§सरकार, युवाओं को सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में नौकरियों के तमाम अवसर युवाओं को मुहैया करा रही है. ग्रामीण आबादी के शहरों की ओर हो रहे पलायन को रोकने के लिए केंद्रीय कृषि विकास संस्थान की ओर से ग्राम पंचायत स्तर से लेकर विभिन्न स्तरों पर रोजगार के अवसर सृजित किए जाते हैं. इस क्रम में संस्थान द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए जारी किए गए विज्ञापन में Last Date of Application 1 अगस्त निर्धारित की गई थी. इसे अब बढ़ा कर 30 अगस्त कर दिया गया है. इससे इच्छुक आवेदकों को आवेदन करने के लिए लगभग एक माह का अतिरिक्त समय मिल जाएगा.

