֍:पाकिस्तान को मिला झटका§ֆ:दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडेनेशिया के ब्रिक्स में जुड़ने से पाकिस्तान को झटका लगा है. दरअसल. पाकिस्तान नहीं चाहता कि इंडोनेशिया ब्रिक्स में आए. इसके बदले पाकिस्तान खुद ब्रिक्स में आने का प्रयास कर रहा था. §֍:बढ़ता जा रहा ब्रिक्स का कुनबा§ֆ:ब्रिक्स की स्थापना 2009 में हुई थी. इस दौरान ब्रजील, रूस, भारत और चीन इसमें शामिल थे. जिसके एक साल बाद इसमें दक्षिण अफ्रीका भी शामिल हो गया. पिछले साल इसमें विस्तार करते हुए ईरान, मिस्र, इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात को पूर्ण सदस्य बनाया गया. अब इसमें एक और देश को सदस्यता मिल गई है. ऐसे में सदस्यों का कुनबा बढ़ा ही जा रहा है.§दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश इंडोनेशिया को अब ब्रिक्स में पूर्ण सदस्यता मिल गई है. ब्राजील ने सोमवार को इसका ऐलान किया है. ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश इंडोनेशिया अब अन्य सदस्यों के साथ वैश्विक शासन संस्थानों में सुधार और ग्लोबल साउथ के भीतर सहयोग में सकारात्मक योगदान करेगा. इस साल ब्राजील बैठक की अध्यक्षता करने वाला है. इंडोनेशिया की ब्रिक्स में शामिल होने की मंजूरी 2023 के जोहान्सबर्ग सम्मेलन में दी गई थी.

