ֆ:प्रवर्तन निदेशालय ने 2022 में प्रफुल्ल पटेल, उनकी पत्नी वर्षा और उनकी कंपनी मिलेनियम डेवलपर्स के स्वामित्व वाले कम से कम सात फ्लैट मनी लॉड्रिंग के तहत जांच करते हुए जब्त कर लिए थे। प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया था कि पटेल ने यह सभी फ्लैट गैंगस्टर इकबाल मिर्ची की पत्नी से अवैध रूप खरीदे थे।
प्रवर्तन निदेशालय का यह भी आरोप था कि इस संपत्ति के लिए 2007 में समझौता हुआ था। अब ईडी ने दावा किया है कि यह संपत्ति इकबाल मिर्ची से संबंधित नहीं है, इसलिए जब्ती रद्द करते हुए यह संपत्ति प्रफुल्ल पटेल को लौटा दी है।
§प्रवर्तन निदेशालय ने राकांपा (अजीत पवार) गुट के नेता प्रफुल्ल पटेल की 180 करोड़ की संपत्ति जब्ती रद्द करके लौटा दी है।

