֍:नदी की सुरक्षा बड़ा मुद्दा§ֆ:दिल्ली के जल, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश वर्मा का कहना है कि भाजपा सरकार अपने वादे के मुताबिक, यमुना को निर्मल और अविरल बनाएगी। नदी की सुरक्षा भी बड़ा मुद्दा है। यमुना के डूब क्षेत्र में अतिक्रमण और खनन माफिया को रोकना जरूरी है।
औद्योगिक कचरा, कूड़ा और मलबा डालकर नदी को प्रदूषित करने वालों को भी रोकना होगा। इसके लिए दिल्ली सरकार ने सेना की मदद लेने का फैसला किया है। सेना की मदद से इको टास्क फोर्स बनाई जाएगी, जिसका प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इस योजना के मूर्त रूप लेने की संभावना है।
§दिल्ली में यमुना की सफाई बड़ा मुद्दा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुना की सफाई और अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट की तरह इसे विकसित करने का वादा किया था। चुनाव जीतते ही भाजपा ने यमुना की सफाई का काम शुरू कर दिया है। तीन साल में इसे साफ और निर्मल बनाने का लक्ष्य है।
राजधानी में यमुना की सुरक्षा के लिए दिल्ली सरकार सेना की भी मदद लेने जा रही है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। सेना की मदद से दिल्ली में इको टास्क फोर्स (ईटीएफ) का गठन किया जाएगा।

