֍:एलन मस्क का मिशन स्पेस हुआ फेल §ֆ:स्पेसएक्स ने बताया है कि लॉन्च के बाद इसके इंजन बंद हो गए और रॉकेट अंतरिक्ष में बेकाबू होकर घूमने लगा। इसके वीडियो में दक्षिण फ्लोरिडा और बहामास के पास शाम के आकाश में आग के गोले जैसा मलबा गिरता देखा गया है। अंतरिक्ष लॉन्च मलबे की वजह से मियामी, फोर्ट लॉडरडेल, पाम बीच और ऑरलैंडो हवाई अड्डों पर कम से कम रात 8 बजे तक ग्राउंड स्टॉप भी जारी किया।§֍:स्पेसएक्स ने जारी किया बयान§ֆ:स्पेसएक्स ने इस मिशन में असफलता के बाद अपने बयान में कहा, ‘स्टारशिप के ऊपर जाने के दौरान इसमें अनियोजित रूप से चीजें हुई और संपर्क टूट गया। हम इसके मूल कारण को बेहतर ढंग से समझने के लिए इस परीक्षण के डेटा की समीक्षा करेंगे। हालांकि हमेशा की तरह ही आज की उड़ान भी हमें स्टारशिप की विश्वसनीयता में सुधार के लिए अतिरिक्त सबक प्रदान करेगी।’§ֆ:§दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को एक बार फिर झटका लगा है। गुरुवार को स्पेसएक्स ने लॉन्च के कुछ मिनट बाद ही अंतरिक्ष में अपने स्टारशिप रॉकेट से संपर्क खो दिया। इसके बाद रॉकेट आसमान में फट गया और ये मलबे में तब्दील हो गया। इस मिशन की लाइव स्ट्रीम में अंतरिक्ष में स्टारशिप के टूटने के बाद दक्षिण फ्लोरिडा और बहामास के पास आसमान में आग के मलबे की लकीरें दिखाई दीं, जो इसके इंजन कटऑफ के साथ अनियंत्रित रूप से घूमने के तुरंत बाद हुआ।

