֍:इस कंपनी ने किया लॉन्च§ֆ:भारत का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी AutoNxt है. इस कंपनी ने अपने X45 मॉडल को मार्केट में हाल ही में उतारा है. जिसकी शुरुआती कीमत 15 लाख रुपये से शुरु है. बता दें कि अभी तक इस ट्रैक्टर के लिए किसी सब्सिडी की सूचना नहीं मिली है. §֍:क्या होंगे फीचर्स?§ֆ:इस ट्रैक्टर में आपको सिंगल चार्ज में 6 घंटे का रनिंग टाइम मिल जाएगा. इस ट्रैकटर में 32 किलोवॉट की मोटर दी गई है. जो कि 45 हॉर्स पावर जनरेट करता है. इसमें 35KWHr की क्षमता का बैटरी पैक मिलता है. कंपनी की तरफ से बताया गया कि ट्रैक्टर में हाईटॉर्क और इंटेंस एक्सेलरेशन मिलता है.§֍:ट्रैक्टर एक फायदे अनेक§ֆ:इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों की दुनिया में ये भारत का पहला ट्रैक्टर है, जो कि डीजल वाले ट्रैक्टरों से काफी ज्यादा किफायती है. इसमें केवल बिजली का उपयोग होता है, वहीं दूसरी तरफ डीजल वाले ट्रैक्टर में बिजली के साथ डीजल का उपयोग किया जाता है. इससे पर्यावरण दूषित होने से बचता है और बहुत कम शोर होता है. कई राज्य सरकारें इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी देती हैं, जिससे किसानों को इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर खरीदने में मदद मिल सकती है.§भारत में अभी तक इलेक्ट्रिक साइकिल, बाइक, स्कूटर, मोटरसाइकिल, कार जैसे कई आविष्कार हो चुके हैं. अब मार्केट में टेकनोलॉजी को बढ़ाते हुए इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च हो गया है. खेती के कामों के लिए ये एक अच्छी पहल है. इसके इस्तेमाल से किसानों का काफी ज्यादा पैसा बचेगा. साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होगा, क्योंकि ये जीरो स्मोक वाला ट्रैक्टर है.

