ֆ:
मतदान शुरु होने से पहले ही कई मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें लग गईं जिनमें मार्निंग वाकर्स की संख्या काफी ज्यादा थी। गर्मी से बचने के लिये मतदान केंद्रों पर छाया और पेयजल समेत तमाम अन्य इंतजाम किये गये हैं।
§लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में उत्तर प्रदेश में 11 जिलों की 13 सीटों पर शनिवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधित्व वाली वाराणसी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृहनगर गोरखपुर जैसी हाई प्रोफाइल सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

