֍:चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस§ֆ:चुनाव आयोग ने आम आदमीपार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के आरोप पर सबूत पेश करने के लिए कहा है. आयोग ने अपने पत्र में कहा है कि यह एक गंभीर आरोप है जो राज्यों के बीच दुश्मनी पैदा कर सकता है और इसके लिए तीन साल की सजा का प्रावधान है.§ֆ:§֍:क्या था आरोप?§ֆ:केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सोमवार को दावा किया था कि भाजपा शहर की जल आपूर्ति में “जहर मिला रही है.” उम्मीद है कि इसका दोष उनकी पार्टी के प्रशासन पर आएगा. साथ ही केजरीवाल कहते हैं, “दिल्ली के लोगों को पीने का पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है. लेकिन हरियाणा सरकार ने यमुना से दिल्ली आने वाले पानी में जहर मिलाकर यहां भेज दिया है. यह केवल हमारे दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियों की सतर्कता के कारण है कि यह पानी रोका गया.”§֍:चुनाव आयोग ने जताई चिंता§ֆ:पत्र में कहा गया है, “मतदाता अपने नेताओं द्वारा सार्वजनिक रूप से कही गई बातों पर विश्वास कर लेते हैं और इस अर्थ में, यदि बयान सत्य नहीं है तो इससे चुनाव प्रचार पर असर पड़ता है.” ये आरोप “अत्यंत गंभीर प्रकृति के और अभूतपूर्व हैं.” आयोग ने लिखा, “यदि यह सच है, तो इससे क्षेत्रीय समूहों, पड़ोसी राज्यों के निवासियों के बीच दुश्मनी पैदा होने, पानी की वास्तविक या अनुमानित कमी या अनुपलब्धता के कारण कानून-व्यवस्था की स्थिति का खतरा पैदा होने जैसे गंभीर परिणाम हो सकते हैं.”§दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों में बयानबाजी जारी है. इसी के चलते पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उनका ही दाव भारी पड़ता दिख रहा है. दरअसल, केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है. इसपर चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा है और कोजरीवाल से आज रात 8 बजे तक सबूत पेश करने को कहा है.

