ֆ:इन नक्सलियों ने आदिवासियों पर माओवादियों द्वारा किए गए अत्याचारों और अमानवीय तथा खोखली माओवादी विचारधारा के प्रति निराशा व्यक्त की. इनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं जिन्हें कथित तौर पर सड़कें काटने, माओवादी पर्चे और पोस्टर लगाने का काम सौंपा गया था.§
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आठ नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया. इनमें से चार के सिर पर कुल पांच लाख रुपये का इनाम था.

