ֆ:
नेट की तरह नीट परीक्षा को रद्द नहीं करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस परीक्षा की रिजल्ट आ चुका है और लाखों बच्चों ने कड़ी मेहनत के बाद इस एग्जाम को दिया है. परीक्षा रद्द करने से मेधावी छात्रों के साथ अन्याय होगा.
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम ने पेपर लीक मामले में सामने आ रहे सिंकदर यादव के ठहरने के लिए गेस्ट हाउस बुक कराया था.
§शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट पर मचे बवाल के बीच कहा कि नीट एग्जाम में जो कुछ भी हुआ है उसकी मैं नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार इस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाही की जाएगी.

