ֆ:
रवींद्रन को अपने कार्यों के लिए कोर्ट द्वारा लगाए गए फाइनेंशियल पेनाल्टी का सामना करना पड़ेगा। इसका निर्धारण बाद की सुनवाई में होगा। कंपनी को कर्ज देने वाले विदेशी ऋणदाताओं ने कहा, “कोर्ट ने रवींद्रन की गवाही में विश्वसनीयता का अभाव पाया है। या तो वह जानते हैं कि पैसा कहां छिपाया जा रहा है। उन्होंने जगह का पता लगाने की कोशिश नहीं की।” ऋण्दाताओं ने कहा, वे चोरी हुई धनराशि की वसूली के लिए सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई करना जारी रखेंगे।
§एडटेक बायजू को एक और झटका लगा है। इस स्टार्टअप के संस्थापक और सीईओ बायजू रवींद्रन के भाई रिजू रवींद्रन को अमेरिकी कोर्ट की अवमानना का दोषी पाया गया है। कोर्ट ने उनकी अमेरिकी सहायक कंपनी बायजू अल्फा को उसके टर्म लोन के हिस्से के रूप में मिले 533 मिलियन डॉलर का खुलासा करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उन्होंने कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं किया।

